---विज्ञापन---

क्या Malaika Arora को फिर मिला प्यार? रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखीं एक्ट्रेस, बेटे Arhaan Khan भी आए नजर

---विज्ञापन---

Malaika Arora Rumoured BF Arhaan Picture: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और स्टाइल आइकन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और बेटे अरहान खान के साथ नजर आ रही हैं. तीनों को एक साथ देखकर इंटरनेट पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है.

बेटे और रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुईं मलाइका

रविवार को मलाइका अरोड़ा मुंबई में स्पॉट हुईं. इस दौरान वो एक कार में नजर आईं, जिसमें उनके साथ सामने की सीट पर हर्ष मेहता बैठे थे, जबकि मलाइका पीछे की सीट पर बेटे अरहान खान के साथ दिखाई दीं. जैसे ही पैपराजी ने उनकी कार को देखा, कैमरे उनकी तरफ घूम गए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

---Advertisement---

कैमरे में दिखी खास बॉन्डिंग!

हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान हर्ष मेहता ने खींचा. वीडियो में देखा जा सकता है, कि वो पैपराजी के कैमरों से बचने की कोशिश करते नजर आए. उन्होंने अपना चेहरा छिपाने की भी कोशिश की, जिससे डेटिंग रूमर्स को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई. सोशल मीडिया यूजर्स अब इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कोई इसे 'नई लव स्टोरी' बता रहा है, तो कोई कह रहा है, कि मलाइका अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं.

डेटिंग रूमर्ड पर नहीं की खबरों पर चुप्पी

हालांकि, अब तक मलाइका अरोड़ा या हर्ष मेहता की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. दोनों ने डेटिंग की खबरों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है, जिसके बाद अफवाहों का बाजार लगातार गर्म है.

---Advertisement---

चर्चा में रही मलाइका की लाइफ

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. साल 1998 में उन्होंने एक्टर अरबाज खान से शादी की थी. दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चला, लेकिन 2017 में दोनों अलग हो गए. तलाक के बाद मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा और दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे. हालांकि, अब खबरें हैं कि दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं.

हर्ष संग मलाइका की बढ़ती नजदीकियों ने फैंस का खींचा ध्यान

ऐसे में हर्ष मेहता के साथ मलाइका की बढ़ती नजदीकियां फैंस का ध्यान खींच रही हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये सिर्फ दोस्ती है या सच में मलाइका की जिंदगी में नए प्यार ने एक बार फिर दस्तक दे दी है. बहरहाल, ये तो आने वाला समय बताएगा कि सच्चाई क्या है, लेकिन सामने आए इस वीडियों ने लोगों की एक्साइटमेंट को जरूर हाई कर दिया है.

---Advertisement---
First published on: May 25, 2026 01:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.