Friday, 5 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

स्टारडम के शिखर पर थी एक्ट्रेस, फिर बाथरूम से मिला काला धन और खत्म हो गया करियर!

---विज्ञापन---

60 और 70 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक टॉप एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने रातों-रात उनका पूरा करियर तबाह कर दिया. स्टारडम के शिखर पर बैठी इस एक्ट्रेस के घर जब अचानक इनकम टैक्स का छापा पड़ा तो उनके आलीशान घर के बाथरूम से कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. इस पैसे को बचाने के लिए एक्ट्रेस ने कोर्ट में एक ऐसा बयान दे दिया जो नेशनल हेडलाइन बन गया और उनके फैंस ने उनसे मुंह मोड़ लिया. आखिर क्या था वह राज? चलिए जानते हैं...

बाथरूम से मिली लाखों की रकम

साल 1978 में जब माला सिन्हा अपने करियर के ऊंचे मुकाम पर थीं तब उनके मुंबई वाले घर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस छापेमारी के दौरान उनके घर के बाथरूम की दीवारों से 12 लाख रुपये कैश बरामद हुए थे. आज भले ही यह रकम छोटी लगे लेकिन उस दौर में 12 लाख रुपये बहुत बड़ी संपत्ति मानी जाती थी.

---Advertisement---

कोर्ट में दिया हैरान करने वाला बयान

बाथरूम से मिले इस काले धन को जब्त होने से बचाने के लिए मामला कोर्ट तक पहुंच गया. माला सिन्हा को डर था कि सरकार उनकी यह कमाई रख लेगी. ऐसे में अपने वकील और पिता अल्बर्ट सिन्हा की सलाह पर उन्होंने कोर्ट में एक बेहद चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह पैसा उन्होंने एक्टिंग से नहीं बल्कि वेश्यावृत्ति से कमाया है. इस एक बयान ने उनकी साख पूरी तरह खत्म कर दी और उनका करियर डूब गया. हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि यह बात उन्होंने सिर्फ पैसे बचाने के लिए झूठ बोली थी.

बेहद कंजूस थीं माला सिन्हा

फिल्मी गलियारों में यह बात मशहूर थी कि माला सिन्हा के पास पैसों की कोई कमी नहीं थी लेकिन वह स्वभाव से बेहद कंजूस थीं. उस जमाने की इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद वह अपने घर का सारा काम खुद ही करती थीं. वह घर में नौकर-चाकर इसलिए नहीं रखती थीं ताकि उनके पैसे खर्च न हों.

---Advertisement---

एक ही इंसान से तीन बार की शादी

माला सिन्हा की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही. उन्होंने नेपाली एक्टर चिदंबर प्रसाद लोहानी से एक ही बार में तीन अलग-अलग तरीकों से शादी की थी. सबसे पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की. इसके बाद माला के ईसाई पिता की इच्छा के लिए मुंबई के एक चर्च में शादी हुई. आखिर में पति के घर वालों को मनाने के लिए उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर तीसरी बार शादी रचाई.

अब कैसी है माला सिन्हा की जिंदगी

माला सिन्हा अब 89 साल की हो चुकी हैं और फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूर हैं. साल 2024 में उनके पति चिदंबर का निधन हो गया था. उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा ने भी साल 1992 में बॉलीवुड में कदम रखा था और उन्हें फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के सुपरहिट गाने 'परदेसी परदेसी जाना नहीं' से बड़ी पहचान मिली थी लेकिन इसके बाद उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ दिया.

---Advertisement---
First published on: Jun 05, 2026 04:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola