Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Main Vaapas Aaunga OTT Release: OTT पर गर्दा उड़ाने आ रही इम्तियाज अली की फिल्म, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम?

---विज्ञापन---

Main Vaapas Aaunga OTT Release: सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर गदर काटने आ रही है, इम्तियाज अली की इमोशनल लव स्टोरी 'मैं वापस आऊंगा' ने सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत लिया था, तो अगर किसी वजह से आप इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे या एक बार फिर इस भावुक कहानी का अनुभव करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है, अब आप घर बैठे ये फिल्म देख सकते हैं.

कब स्ट्रीम होगी फिल्म?

फिल्म के मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म का ऐलान कर दिया है. 'मैं वापस आऊंगा' 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. यानी अगस्त के पहले ही हफ्ते में दर्शक इस फिल्म का आनंद अपने घर पर ले सकेंगे. लंबे समय से इसकी डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है.

---Advertisement---

क्या है फिल्म की कहानी?

इम्तियाज अली अपनी फिल्मों में प्यार, जुदाई और रिश्तों की गहराई को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं. 'मैं वापस आऊंगा' भी ऐसी ही एक कहानी है, जो 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बंटवारे की त्रासदी दो प्रेमियों को हमेशा के लिए अलग कर देती है, लेकिन समय बीतने के बाद भी उनका प्यार और इंतजार खत्म नहीं होता.

सितारों का कैसा रहा कामय़

फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक ऐसे बुजुर्ग का किरदार निभाया है, जो अपनी अधूरी मोहब्बत और पुराने वादों को जिंदगी के आखिरी पड़ाव तक नहीं भूल पाते. वहीं दिलजीत दोसांझ उनके पोते के रोल में नजर आते हैं, जो अपने दादा की अधूरी ख्वाहिश पूरी करने की कोशिश करता है.

---Advertisement---

फिल्म को मिला भरपूर प्यार

युवा दौर की प्रेम कहानी में वेदांग रैना और शर्वरी वाघ की जोड़ी दिखाई गई है. दोनों की सादगी भरी केमिस्ट्री और दमदार अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म का संगीत भी इसकी सबसे बड़ी ताकत माना गया है. ए.आर. रहमान के मधुर गीत और बैकग्राउंड स्कोर कहानी के भावनात्मक प्लॉट को और गहरा बना देते हैं.

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

सिनेमाघरों में शानदार रेस्पॉन्स मिलने के बाद अब 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर भी दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है. अगर आपको इम्तियाज अली की संवेदनशील कहानियां, दिल छू लेने वाला संगीत और प्यार से जुड़ी भावुक फिल्में पसंद हैं, तो 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.

---Advertisement---
First published on: Jul 27, 2026 10:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola