---विज्ञापन---
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 17: रविवार को ‘कॉकटेल 2’ से आगे निकली ‘मैं वापस आऊंगा’, जानें 17वें दिन किया कितना कलेक्शन
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 17: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के साथ कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' भी रिलीज हुई थी. हालांकि, रिलीज के एक सप्ताह बाद ही 'भारत भाग्य विधाता' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कमजोर पड़ गया और इसकी कमाई कुछ ही दिनों में लाखों तक सिमट गई. वहीं, दूसरी ओर 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज के 17 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है.
17वें दिन 'मैं वापस आऊंगा' ने किया 'कॉकटेल 2' से ज्यादा कलेक्शन
इतना ही नहीं, 10 दिन पहले रिलीज हुई शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' को भी यह फिल्म कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दे रही है. रिलीज के 17वें दिन 'मैं वापस आऊंगा' ने 'कॉकटेल 2' से थोड़ा ज्यादा कारोबार किया. आइए जानते हैं कि रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.
'मैं वापस आऊंगा' ने रविवार को कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मैं वापस आऊंगा' ने रविवार को 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 44 प्रतिशत रही और इसके 1,941 शो चले.
'मैं वापस आऊंगा' ने दुनिया भर में किया इतना कलेक्शन
इसके साथ ही फिल्म ने 17 दिनों में भारत में 46.30 करोड़ रुपये का कुल नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 70.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
'कॉकटेल 2' से रविवार को आगे निकली 'मैं वापस आऊंगा'
वहीं, दूसरी ओर 'कॉकटेल 2' ने रविवार को 4.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अगर तुलना करें तो 'मैं वापस आऊंगा' ने 'कॉकटेल 2' से 10 लाख रुपये ज्यादा का कलेक्शन किया. हालांकि, 'कॉकटेल 2' ने 10 दिनों में भारत में 83.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
क्या है मैं वापस आऊंगा की कहानी?
बता दें कि 'मैं वापस आऊंगा' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के विभाजन से पहले पनपी एक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें दो प्रेमी देश के विभाजन के बाद एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.