Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंजीनियरिंग छोड़ बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, जीता नेशनल अवॉर्ड, आज है करोड़ों की मालकिन

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया. वहीं, इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा और सफलता हासिल की. आज हम ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई. इतना ही नहीं, यह एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

कृति सेनन बर्थडे

दरअसल, हम बात कर रहे हैं कृति सेनन की, जो आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 27 जुलाई 1990 को दिल्ली में हुआ था. वह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया.

---Advertisement---

कृति सेनन फिल्मी करियर

इसके बाद कृति ने साल 2014 में तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म '1: Nenokkadine' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'हीरोपंती' से डेब्यू किया. इसके बाद वह 'दिलवाले', 'राबता', 'बरेली की बर्फी', 'लुका छिपी', 'हाउसफुल 4' और 'पानीपत' जैसी फिल्मों में नजर आईं.

कृति सेनन ने जीता था नेशनल अवॉर्ड

साल 2021 में कृति ने फिल्म 'मिमी' में दमदार एक्टिंग की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. इसी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला. उसी साल आलिया भट्ट को भी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए कृति सेनन के साथ संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था.

---Advertisement---

कृति सेनन नेटवर्थ

बता दें कि कृति सेनन आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं और करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 82 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए 4 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं. वहीं, खबरों के मुताबिक उन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कॉकटेल 2' के लिए 15 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. इसके अलावा वह सोशल मीडिया से भी करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं. कृति Hyphen नाम के ब्यूटी ब्रांड की को-फाउंडर भी हैं, जिससे उन्हें हर साल अच्छी आय होती है.

कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति हाल ही में फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी दिखाई दिए. अब वह अपनी आगामी फिल्म 'भेड़िया 2' में नजर आएंगी.

---Advertisement---
First published on: Jul 27, 2026 10:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola