Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

थिएटर में फिल्म देख रही थीं कीर्ति कुल्हारी, इधर क्रेडिट कार्ड से उड़ गए लाखों रुपये; पुलिस जांच में जुटी

---विज्ञापन---

Kirti Kulhari Cyber Fraud: अंकुश जायसवाल, मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. 'पिंक', 'मिशन मंगल' और 'उड़ी' जैसी हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी साइबर फ्रॉड की शिकार हो गई हैं. साइबर अपराधियों ने एक्ट्रेस के क्रेडिट कार्ड को अनऑथराइज्ड तरीके से यूज करके लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है. एक्ट्रेस ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं.

फिल्म देख रही थीं कीर्ति

पुलिस के अनुसार, कीर्ति कुल्हारी के साथ ये धोखाधड़ी 24 जुलाई की रात को हुई. उस दिन कीर्ति अंधेरी वेस्ट के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रही थीं. इसी दौरान उनके मोबाइल पर 2,525 अमेरिकी डॉलर (2,43,852 रुपये) के इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन का अलर्ट आया. अलर्ट मिलते ही उन्होंने तुरंत बैंक से कॉन्टेक्ट किया.

---Advertisement---

कार्ड को किया ब्लॉक

इसके बाद जांच में पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से उनकी अनुमति के बिना 4 इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन किए गए थे. सूचना मिलते ही बैंक ने तुरंत उनके कार्ड को ब्लॉक कर दिया, जिससे आगे की होने वाली धोखाधड़ी रोका जा सके.

कीर्ति का बयान

कीर्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कभी भी अपने क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड या बाकी सीक्रेट जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं की है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मैलवेयर या स्पाइवेयर के जरिए उनके मोबाइल या कार्ड से जुड़ी जानकारी चुराई गई और उससे इस वारदात को अंजाम दिया गया.

---Advertisement---

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, इस मामले में अब अंबोली पुलिस और मुंबई पुलिस की साइबर सेल अब बैंक ट्रांजैक्शन, डिजिटल फुटप्रिंट और बाकी टेक्निकल एविडेंस के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अनजान ऐप या APK फाइल डाउनलोड करने से बचें और अपने बैंकिंग व कार्ड संबंधी अलर्ट पर लगातार नजर रखें.  

First published on: Jul 29, 2026 08:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola