---विज्ञापन---
सिर्फ कटरीना कैफ ही नहीं, ‘Aishwarya Rai से लेकर Kareena Kapoor तक..’ प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं ये हसीनाएं
कटरीना कैफ इन दिनों प्रेग्नेंसी के बाद अपने बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल हो रही हैं. इसके अलावा बॉलीवुड में तमाम ऐसी हसीनाएं हैं, जो कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ 7 नवंबर 2025 को विक्की कौशल के साथ अपने पहले बच्चे यानी कि बेटे विहान कौशल का स्वागत किया था. कपल ने बेटे का नाम विहान फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से इंस्पायर होकर रखा था. 40 साल की कटरीना कैफ का प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ गया है और हाल ही में वह अंबानी परिवार की गणपति पूजा में स्पॉट हुईं थी. जिसके बाद लोगों ने उन्हें उनके बढ़े हुए वजन को लेकर जमकर ट्रोल किया है. लोग लगातार ये कह रहे हैं कि कटरीना का करियर अब खत्म हो गया है.
ये हसीनाएं भी हो चुकी हैं ट्रोलिंग का शिकार
कटरीना कैफ के अलावा बॉलीवुड में तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो प्रेग्नेंसी के बाद अपने बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल हुई हैं. इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर करीना कपूर तक का नाम शामिल है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
ऐश्वर्या राय बच्चन
लिस्ट में पहला नाम ऐश्वर्या राय बच्चन का है, जो कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. ऐश्वर्या दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कहीं जाती हैं. लेकिन जब साल 2011 में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया था. तो उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था. एक्ट्रेस को उनके बढ़े हुए वजन के कारण जमकर ट्रोल किया गया था. हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी इसको लेकर रिएक्ट नहीं किया. लेकिन सालों बाद एक्ट्रेस ने अपने बढ़े वजन को लेकर कहा था कि यह सामान्य है और स्वाभाविक है. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बाहरी लोगों की राय के लिए तेजी से वजन घटाकर पहले जैसा फिगर पाने के बजाय, उनका पूरा ध्यान अपने बच्चे पर था.
बिपाशा बसु
2000 के दशक की हिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार बिपाशा बसु भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं. दरअसल, एक वक्त पर वह अपनी फिट बॉडी के लिए जानी जाती थीं. हालांकि साल 2022 में जब उन्होंने अपनी बेटी देवी को जन्म दिया, तो उसके बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था. इसके कारण उन्होंने लंबे वक्त तक ट्रोलिंग झेली. उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हुई अपनी तस्वीरों को लेकर बात की और कहा, 'यह मां बनने के सफर का एक ऐसा दौर था, जिसमें उनकी जिम्मेदारी सबके सामने आ गई थी. लोग सोचते हैं कि 40 की उम्र में उनकी बॉडी 20 जैसे दिखे, जबकि ऐसा पॉसिबल नहीं है.
करीना कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का नाम भी इसमें शामिल है. उन्होंने 2016 में बेटे तैमूर का स्वागत किया था और एक्ट्रेस का 18 किलो वजन भी बढ़ गया था. जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. इतना ही नहीं जब वह बेटे जेह से प्रेग्नेंट हुई थीं, तब भी लोगों ने उन्हें उनके बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया था. हालांकि करीना ने कभी भी इस ट्रोलिंग को खुद पर हावी नहीं होने दिया.
स्वरा भास्कर
साल 2023 में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बेटी राबिया को जन्म दिया था. इस दौरान स्वरा का वजन भी काफी बढ़ हुआ था. जिसके कारण वह अपने लुक्स को लेकर लोगों की ट्रोलिंग का शिकार हुईं थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.