---विज्ञापन---
अधूरी रही पहली मोहब्बत, टूटी सगाई और फिर तलाक का झेला दर्द… इस एक्ट्रेस की दुखों से भरी रही लव लाइफ
कपूर खानदान की लाडली और 90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर आज 25 जून को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी शानदार एक्टिंग, खूबसूरती और दमदार डांस से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली करिश्मा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही.
बॉलीवुड को दीं कई हिट फिल्में
करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दीं और इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई, लेकिन प्यार और रिश्तों के मामले में उनकी जिंदगी अक्सर मुश्किल दौर से गुजरी. उनके कई रिश्तों की चर्चा हुई, लेकिन कोई भी रिश्ता उन्हें हमेशा की खुशी नहीं दे सका.
सबसे पहले इस एक्टर संग जुड़ा था नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा का नाम सबसे पहले अभिनेता अजय देवगन के साथ जोड़ा गया था. कहा जाता है कि फिल्म जिगर की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया. इसके बाद करिश्मा और गोविंदा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. दोनों के लिंकअप की खबरें भी सामने आईं, लेकिन इन अफवाहों की कभी पुष्टि नहीं हुई.
सलमान खान पर था क्रश
करिश्मा का नाम अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ भी जुड़ा. वहीं एक समय ऐसा भी था जब उन्हें सलमान खान पर क्रश था. इस बात का खुलासा खुद उनकी बहन करीना कपूर ने द कपिल शर्मा शो में किया था. करीना ने बताया था कि करिश्मा सलमान को बेहद पसंद करती थीं.
अभिषेक बच्चन संग टूटी सगाई
हालांकि करिश्मा की लव लाइफ का सबसे चर्चित अध्याय अभिषेक बच्चन के साथ उनका रिश्ता रहा. दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2002 में उनकी सगाई भी हो गई थी. बच्चन परिवार ने करिश्मा को अपने परिवार का हिस्सा भी माना था, लेकिन अचानक यह रिश्ता टूट गया. सगाई टूटने की खबर ने उस समय फैंस को भी हैरान कर दिया था.
संजय कपूर से शादी के बाद तलाक
सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली. शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका. दोनों के बीच विवाद बढ़ते गए और आखिरकार साल 2016 में उनका तलाक हो गया. तलाक के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.
चर्चित कहानियों में से एक
बहरहाल, आज करिश्मा कपूर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और अपने बच्चों के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं. लेकिन उनकी लव लाइफ की कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और भावुक कहानियों में गिनी जाती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.