Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Daayra से पहले देखें करीना कपूर की ये 6 धांसू फिल्में, सस्पेंस थ्रिलर और रोमांस से हैं भरपूर

करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दायरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं. वहीं, इस फिल्म से पहले आप करीना की कई बेहतरीन मूवीज ओटीटी पर देख सकते हैं. ये फिल्में रोमांस,सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर हैं.

करीना कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. वह हमेशा ही किसी न किसी कारण खबरों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दायरा की रिलीज की तैयारी कर रही है. फिल्म का वह लगातार प्रमोशन कर रही है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है. वहीं, दायरा में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं और इसका डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है. फिल्म सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज से पहले आप करीना कपूर की कई बेहतरीन फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.  

तलाश

'तलाश' साल 2012 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आमिर खान और रानी मुखर्जी के अलावा करीना कपूर भी अहम रोल में नजर आईं थी. फिल्म में करीना कपूर रोजी के किरदार में नजर आईं थी. यह मूवी एक एक पुलिस ऑफिसर, उसकी पत्नी और उसके बेटे की मौत के अलावा एक एक्टर की मर्डर मिस्ट्री के बारे में है. फिल्म की कहानी जबरदस्त है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

'चमेली'

'चमेली' फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में करीना कपूर ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी थी. फिल्म में वह एक सेक्स वर्कर चमेली के किरदार में नजर आईं थी. इस मूवी में राहुल बोस भी नजर आए. फिल्म में एक बैंकर और सेक्स वर्कर की मुलाकात के बारे में दिखाया गया है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

जब वी मेट

करीना कपूर और शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्मों में से एक 'जब वी मेट' है. जो कि साल 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म में करीना ने गीत का रोल किया है और शाहिद आदित्य के रोल में नजर आए हैं. दोनों की मुलाकात एक ट्रेन में होती है और उसके बाद दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत होती है. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

गुड न्यूज

साल 2019 में रिलीज 'गुड न्यूज' भी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, और कियारा आडवाणी नजर आईं थी. फिल्म में में दो महिलाओं के बारे में दिखाया जाता है, जो प्रेगनेंसी में मुश्किलें झेल रही हैं और फिर वो IVF का सहारा लेकर मां बनती हैं. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

जाने जान

लिस्ट में फिल्म 'जाने जान' भी शामिल है. यह एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है. जो कि एक सिंगल मदर के बारे में है. मूवी में दिखाया जाता है कि गलती से करीना की बेटी अपने पिता का मर्डर कर देती है और उसे छिपाने में उसका पड़ोसी मदद करता है. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देखें.

---Advertisement---

द बकिंघम मर्डर्स

आखिर में हम बात करेंगे फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की, जिसमें करीना ने जसमीत भामरा का रोल किया है. फिल्म में वह एक डिटेक्टिव के किरदार में नजर आईं है. इस मूवी में एक बच्चे की मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए दिखाई दी हैं. मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

First published on: Sep 05, 2026 11:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola