---विज्ञापन---
‘गटर’ वाले बयान के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर कंगना रनौत, ‘क्वीन’ के पुराने पार्टी वीडियो ने उड़ाई की खिल्ली!
बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उनके 'गटर जनरेशन' वाले बयान को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब उनका एक पुराना पार्टी वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई है. कुछ लोग कंगना को ट्रोल कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स उनके सपोर्ट में भी उतर आए हैं.
कंगना का पुराना वीडियो वायरल
वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2018 का बताया जा रहा है. इसमें कंगना रनौत कान फिल्म फेस्टिवल के बाद आयोजित एक पार्टी में ब्लैक ड्रेस पहनकर डांस करती और दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आते ही कई लोगों ने इसे उनके हालिया बयानों से जोड़ना शुरू कर दिया.
कंगना ने जेन-जी को क्या कहा था?
दरअसल, हाल ही में कंगना ने जेन जी (Gen Z) को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कुछ यूथ को लेकर विवादित बयान दिया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई. अब उसी बीच सामने आए इस पुराने वीडियो पर भी लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन्स की बाढ़
एक यूजर ने लिखा कि अगर कंगना आज की युवा पीढ़ी पर सवाल उठा सकती हैं, तो उनके पुराने वीडियो पर चर्चा होना भी गलत नहीं है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि वह कंगना की एक्टिंग के बड़े फैन हैं, लेकिन उनके विचारों से सहमत नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी को व्यक्तिगत तौर पर नीचा दिखाना सही नहीं है.
कुछ विरोध में, तो कुछ ने किया सपोर्ट
दूसरी ओर, कई लोग कंगना के बचाव में भी सामने आए. एक यूजर ने लिखा कि अगर कोई अपनी जिंदगी खुलकर जी रहा है, डांस कर रहा है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहा, तो इसमें गलत क्या है. वहीं दूसरे यूजर का कहना था कि एक पार्टी में एंजॉय करना किसी के चरित्र या सोच का पैमाना नहीं हो सकता.
क्या है पूरा मामला?
बता दें, इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब कंगना रनौत और सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली. सौरव दास ने कंगना की आलोचना की थी, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन पर निशाना साधते हुए उनके छात्र होने के दावे और रोजगार को लेकर सवाल उठाए.
सोशल मीडिया पर मच रहा तहलका
फिलहाल, कंगना का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक तरफ इसे लेकर ट्रोलिंग जारी है, तो दूसरी तरफ उनके समर्थक इसे बेवजह का विवाद बता रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.