Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस जूही चावला के बेटे अर्जुन किस फील्ड में हुए हैं ग्रेजुएट? कोलंबिया यूनिवर्सिटी से आईं तस्वीरें वायरल

---विज्ञापन---

Juhi chawla Son Arjun Mehta Graduate: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला एक बार फिर से खबरों में छाई हुई हैं, इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या सीरीज की वजह से नहीं बल्कि अपने बेटे अर्जुन की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. दरअसल, जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता ने हाल ही में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है. जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है. इसके साथ ही जूही ने अपने बेटे के इस स्पेशल डे की कई तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की है.

जूही चावला के बेटे का स्पेशल डे

बता दें कि जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता ने वर्ल्ड फेमस कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हाल ही में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है. इस स्पेशल डे के मौके पर मां जूही चावला के साथ पिता जय मेहता और बहन जान्हवी मेहता भी मौजूद रहे.

---Advertisement---

जूही ने शेयर की ग्रेजुएशन सेनेमनी की तस्वीर

जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे अर्जुन के ग्रेजुएशन सेरेमनी की कई सारी तस्वीरें शेयर कीं. जिसकी पहली तस्वीर में जूही अपने बेटे अर्जुन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी का ग्रेजुएशन गाउन और टोपी पहने हुए हैं.

अर्जुन ने डीन से ली डिग्री

वहीं, एक दूसरे वीडियो में अर्जुन अपने कुछ क्लासमेट्स के साथ अपनी टोपी को हवा में उछालते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक और दूसरी तस्वीर में अर्जुन स्टेज पर डीन और प्रोफेसरों से अपनी डिग्री लेते हुए दिख रहे हैं.

---Advertisement---

जूही को मिली आपार खुशी

जूही चावला ने इन खास तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कोलंबिया '26 और एलीट फी बीटा कप्पा सोसाइटी में शामिल हो गया... अर्जुन को बहुत-बहुत बधाई!! चलो... अब छुट्टी.' जूही ने इस पोस्ट में ये नहीं बताया है कि उनके बेटे किस फिल्ड में ग्रेजुएशन किया है.

क्या होता है फी बीटा कप्पा सोसाइटी?

बता दें कि फी बीटा कप्पा सोसाइटी अमेरिका की सबसे पुरानी और सबसे प्रेस्टीजियस अकादमिक ऑनर सोसाइटी है. जहां आर्ट और साइंस के सेक्टर में एक्सीलेंस को बढ़ावा देती हैं. ये ऑनर सिर्फ उन स्टूडेंट को दिया जाता है, जो एक्सिलेंट अकाडमिक परफॉर्मेंस और हाई ग्रेड पॉइन्ट एवरेज अचिव करता है.  

---Advertisement---
First published on: May 25, 2026 06:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola