---विज्ञापन---
फूट-फूट कर रोती थी मां… सालों बाद बेटी जाह्नवी कपूर ने किया श्रीदेवी पर चौंकाने वाला खुलासा
Janhvi Kapoor on Sridevi: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन में बिजी हैं. जब से भी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तब से ही जाह्नवी कपूर इसके प्रमोशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इसी बीच जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. जाह्नवी ने बताया कि उनकी मां श्रीदेवी अपनी कमबैक फिल्म की शूटिंग के बाद फोन पर उनसे बात करते हुए बहुत रोती थीं. चलिए जानते हैं कि जाह्नवी ने और क्या कुछ कहा.
जाह्नवी कपूर ने किया श्रीदेवी पर चौंकाने वाला खुलासा...
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी मां श्रीदेवी से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा शेयर किया है, जो श्रीदेवी की कमबैक फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से जुड़ा है. जाह्नवी कपूर ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के बाद श्रीदेवी फोन पर बहुत रोती थीं.
फोन पर रोती थीं...
इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने कहा, "मां ने 'इंग्लिश विंग्लिश' की शूटिंग के दौरान न्यूयॉर्क में शेड्यूल की वजह से पापा (बोनी कपूर) और खुशी (श्रीदेवी की छोटी बेटी) का जन्मदिन मिस कर दिया था. इस बात का उन्हें इतना दुख था कि वो करीब एक हफ्ते तक हर दिन शूटिंग के बाद फोन पर हमसे बात करते हुए रोती थीं.
श्रीदेवी के लिए उनका...
जाह्नवी कपूर ने आगे बताया कि दुनिया श्रीदेवी को एक मेगास्टार के रूप में देखती थी, लेकिन उनके लिए हमेशा उनका परिवार और बच्चे ही सबसे ज्यादा अहम थे. बता दें कि श्रीदेवी का निधन साल 2018 में एक शादी फंक्शन के दौरान दुबई में हुआ था.'
अगर कोई फिल्म...
इसके अलावा, आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के बारे में बात करते हुए कहा, 'अगर कोई फिल्म ईमानदारी और अच्छे इरादे से बनाई जाती है, तो वह उन लोगों तक पहुंचती है जिन तक उसे पहुंचना चाहिए.'
हम नजरअंदाज नहीं...
जाह्नवी कपूर ने आगे कहा, 'मैं जानती हूं कि लोग किसी भी बात पर अपनी जल्दी ही राय बना लेते हैं. लेकिन आखिरकार, यह एक तरह की सर्विस ही तो है. हम ऑडियंस तक पहुंचने और उनका मनोरंजन करने के लिए फिल्में बनाते हैं. इसलिए आप उनकी भावनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.