Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर गर्दा उड़ा रही 2 घंटे 19 मिनट की ये तगड़ी मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, सस्पेंस से भरी है पूरी कहानी

सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी एक थ्रिलर फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर खूब धमाल मचाया है. यह फिल्म अपने खतरनाक सस्पेंस और तगड़े क्लाइमैक्स की वजह से दर्शकों को खूब पसंद आई है.

जापानी नोवेल 'द डिटरमिनेशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित एक फिल्म सस्पेंस और मिस्ट्री देखने वालों के लिए बेहतरीन तोहफा है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद 2 घंटे 19 मिनट की यह थ्रिलर फिल्म आपको कलिम्पोंग की धुंध से भरी पहाड़ियों में ले जाती है, जहां एक मर्डर को छिपाने और पुलिस से बचने का खतरनाक खेल शुरू होता है. करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा की तिगड़ी ने अपनी दमदार एक्टिंग से इस कहानी में जान फूंक दी है.  

जयदीप अहलावत का कड़क किरदार

'जाने जान' फिल्म की सबसे बड़ी ताकत जयदीप अहलावत हैं. एक अकेले रहने वाले और गणित से प्यार करने वाले टीचर 'नरेन' के रोल में उनका अभिनय शानदार है. वे जिस तरह से एक क्राइम को मैथ्स के फॉर्मूले की तरह सटीकता से छिपाते हैं, उसे देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं.

---Advertisement---

करीना कपूर का शानदार ओटीटी डेब्यू

करीना कपूर ने 'माया डिसूजा' के रूप में काफी समझदारी भरा रोल निभाया है. एक सिंगल मदर जो अपने पुराने अतीत से भाग रही है और अनजाने में एक मर्डर केस में फंस जाती है, उसके डर और ममता को करीना ने बहुत ही बारीकी से पर्दे पर उतारा है.

विजय वर्मा का पुलिस वाला अवतार

विजय वर्मा ने इस फिल्म में एक स्मार्ट और चार्मिंग पुलिस अफसर 'करण आनंद' का रोल प्ले किया है. जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के किरदारों के बीच की पुरानी दोस्ती और पुलिस की जांच मिलकर कहानी में जबरदस्त मोड़ और थ्रिल पैदा करती है.

---Advertisement---

कलिम्पोंग की पहाड़ियों का बैकड्रॉप

डायरेक्टर सुजॉय घोष ने फिल्म के माहौल के लिए कलिम्पोंग की पहाड़ियों और वहां की धुंध का बेहतरीन इस्तेमाल किया है. फिल्म के सीन इतने रहस्यमयी लगते हैं कि वे कहानी के सस्पेंस को और गहरा कर देते हैं. सिनेमैटोग्राफी हर फ्रेम में डर और सस्पेंस बनाए रखती है.

हैरान कर देने वाला कड़क क्लाइमेक्स

फिल्म का असली जादू इसके आखिरी 20 मिनट में छिपा हुआ है. जब इस मर्डर मिस्ट्री का सच अंत में सामने आता है, तो दर्शकों के होश उड़ जाते हैं. यह कड़क क्लाइमैक्स ही इस फिल्म को आम मर्डर मिस्ट्री से बहुत अलग और खास बनाता है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देखने के लिए उपलब्ध है.

---Advertisement---
First published on: Aug 19, 2026 03:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola