---विज्ञापन---
‘मुझे डर लगता…’ रैपर बादशाह संग तलाक की खबरों पर ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी
Isha Rikhi Breaks Silence on Badshah: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह इन दिनों अपनी शादी में आई दरार और तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, कुछ पहले ही बादशाह की पत्नी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रेप्टिक पोस्ट शेयर किया था. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी कि बादशाह और ईशा के बीच कुछ अनबन चल रही हैं. वहीं, कुछ पोस्ट में तो दावा किया गया कि बादशाह और ईशा तलाक लेने वाले हैं. हालांकि, अब खुद ईशा रिखी ने इन सभी खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ईशा ने इस पूरे मामले पर क्या कहा है.
ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी
ईशा रिखी ने सोमवार शाम को इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है, इस नोट में ईशा ने लिखा, 'कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई निशान दिखाई नहीं देते. लंबे समय तक मैं चुप रही क्योंकि मुझे डर लगता था. मुझे लगता था कि मेरे पति के पास बहुत इंफ्लुएंस, पावर और रिसॉर्स हैं.'
चुप रहना ही...
ईशा रिखी ने आगे लिखा, 'इसलिए मैंने खुद को यह समझा दिया था कि चुप रहना ही सबसे सेफ है. मेरी चुप्पी कभी स्वीकृति नहीं थी, बल्कि यह अस्तित्व बचाने का तरीका था. आज मैं डर के बजाय साहस चुन रही हूं.'
दिखावा करना बंद...
ईशा रिखी ने अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा, 'हो सकता है मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न हूं, लेकिन मैं आखिरकार यह दिखावा करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था.' इसके साथ ही ईशा ने यह भी बताया कि उन्हें यह पोस्ट करने के लिए किस बात ने प्रेरित किया.
हर तूफान एक...
कुछ दिनों पहले ही ईशा और बादशाह का एक इमोशनल रोमांटिक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने ने कैप्शन में लिखा, 'हर तूफान एक सबक है, हर प्रार्थना एक उम्मीद है.' इस वीडियो के कुछ दिनों बाद भी ईशा की क्रिप्टिक पोस्ट सामने आई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.