---विज्ञापन---
इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप ने मिलकर बनाया ‘बॉबी ब्यूटी पार्लर’! इस OTT पर होगा धमाका
Imtiaz Ali And Anurag Kashyap Present Film: बॉलीवुड के पॉपुलर दो डायरेक्टर इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप ने दूसरी बार हाथ मिलाया है. हालांकि, इस बार ये दोनों मंझे हुए डायरेक्टर इम्तियाज और अनुराग ने एक शॉर्ट फिल्म के लिए साथ काम करने का फैसला किया है.
Imtiaz Ali And Anurag Kashyap Present Film: बॉलीवुड के पॉपुलर दो डायरेक्टर इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप ने दूसरी बार हाथ मिलाया है. हालांकि, इस बार ये दोनों मंझे हुए डायरेक्टर इम्तियाज और अनुराग ने एक शॉर्ट फिल्म के लिए साथ काम करने का फैसला किया है.
क्या है फिल्म का नाम?
इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप मिलकर जिस फिल्म को प्रेजेंट करने वाले हैं उसका नाम 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' है. इस शॉर्ट फिल्म को शशवत द्विवेदी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में एक्टर अद्रीजा सिन्हा, पारुल राणा, सक्षम राज और प्रीति कोचर लीड रोल में हैं. यह कहानी बचपन के दोस्त ईलू और मनु के इर्द-गिर्द घूमती है.
दो बचपन के दोस्तों की कहानी
फिल्म की कहानी में ईलू और मनु एक दिन दोपहर में खुद को पड़ोस के एक ब्यूटी पार्लर में फंसा हुआ पाते हैं. जहां दोनों शराब पीते हुए एक -दूसरे से लड़ने लग जाते हैं. प्रेस रिलीज के अनुसार, यह फिल्म 6 अगस्त को ओह शॉर्ट फ्लिप्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी.
इम्तियाज अली की तारीफ
इस फिल्म की तारीफ करते हुए इम्तियाज अली ने कहा, 'जिंदगी के सबसे यादगार पल शोर नहीं मचाते, बल्कि हमारी लाइफ का अभिन्न अंग बन जाते हैं. 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' में ऐसे ही आकर्षक बनाने वाले पल हैं. इस फिल्म ने मुझे अपने छोटे से गांव, टीनेज में लिए मेरे फैसलों और उन दोस्तों की याद दिला दी, जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखता आया हूं.'
अनुराग कश्यप ने की सराहना
अनुराग कश्यप फिल्म पर बात करते हुए कहा, 'बॉबी ब्यूटी पार्लर एक सरल कहानी है, जिसे सरल शब्दों में बताया गया है. यह दोस्ती, एम्बिशन और बड़े होने की कहानी है. और सबसे अच्छी बात यह है कि निर्माता जान्हवी अस्थाना को-राइटर भी हैं. उन्होंने ही फिल्म का निर्देशन किया है. डायरेक्टर शशवत, एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की थी.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.