Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ikka Star Cast Fees: सनी देओल या अक्षय खन्ना, किसकी झोली में आई कितनी रकम? जानें पूरी स्टार कास्ट की फीस

---विज्ञापन---

Ikka Star Cast Fees: सनी देओल और अक्षय खन्ना सालों बाद फिल्म 'इक्का' में साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले दोनों 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' में साथ दिखाई दिए थे. सनी देओल पिछली बार 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. वहीं, अक्षय खन्ना हाल ही में 'धुरंधर 2' में दिखाई दिए थे, जिसने शानदार परफॉर्म किया.अब दोनों कलाकार फिल्म 'इक्का' में एक साथ नजर आएंगे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए सनी देओल और अक्षय खन्ना समेत अन्य कलाकारों ने कितनी फीस ली है.

इक्का इस दिन होगी रिलीज

निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा, संजीदा शेख और तिलोत्तमा शोम अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे, जबकि सनी देओल वकील की भूमिका में दिखाई देंगे. तिलोत्तमा शोम भी फिल्म में वकील के किरदार में नजर आएंगी.

---Advertisement---

सनी देओल

अगर सनी देओल की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फिल्म 'इक्का' के लिए 25 करोड़ रुपये की फीस ली है.

अक्षय खन्ना

वहीं, अक्षय खन्ना को सनी देओल की तुलना में कम फीस मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

---Advertisement---

दीया मिर्जा

फिल्म में दीया मिर्जा भी अहम भूमिका निभा रही हैं. वह सनी देओल की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

तिलोत्तमा शोम-संजीदा शेख फीस

वहीं, तिलोत्तमा शोम को वकील की भूमिका निभाने के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 40 लाख रुपये की फीस मिली है. हालांकि, संजीदा शेख की फीस का अब तक खुलासा नहीं हुआ है.

---Advertisement---
First published on: Jul 07, 2026 10:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola