Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हेरा फेरी’ की छोटी रिंकू अब दिखती हैं बेहद ग्लैमरस, अक्षय कुमार संग काम कर बटोरी थी वाहवाही, आज कर रही हैं ये खास काम

---विज्ञापन---

Hera Pheri Child Artist Rinku Transformation: बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' को रिलीज हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन इसके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं. फिल्म में राजू, श्याम और बाबूराव के साथ-साथ कुछ छोटे किरदार भी ऐसे थे, जिन्हें लोग आज तक नहीं भूले. इन्हीं में से एक थीं देवी प्रसाद की प्यारी पोती रिंकू, जिसने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था.

किसने निभाया था रिंकू का किरदार?

फिल्म में रिंकू का किरदार बाल कलाकार एन एलेक्सिया अनरा ने निभाया था. भले ही उनका रोल छोटा था, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों का ध्यान खींच लिया था. आज कई साल बाद अनरा पूरी तरह बदल चुकी हैं और उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखकर उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो सकता है.

---Advertisement---

इन फिल्मों में भी नजर आ चुकीं हैं एलेक्सिया अनरा

हेरा फेरी के अलावा अनरा ने कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' में भी कैमियो किया था. वहीं, वह मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म हत्यारा में भी नजर आई थीं. हालांकि, कुछ फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली.

अनरा के पेरेंट्स नहीं चाहते थे फिल्मों में बनाएं करियर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनरा के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाएं. ऐसे में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान दिया और अपने सपनों को नई दिशा दी. चेन्नई में जन्मी और पली-बढ़ी अनरा ने आगे की पढ़ाई के लिए फ्रांस का रुख किया. वहां से उन्होंने बीबीए और उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल की.

---Advertisement---

कहां से की पढ़ाई पूरी?

पढ़ाई पूरी करने के बाद अनरा ने कुछ समय तक एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी की, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपना खुद का रास्ता चुन लिया. आज वह एक सस्टेनेबिलिटी कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.

अनरा ने इस पहल की शुरुआत की

अनरा ने Take Me Back Chennai और Wasted 360 Solutions जैसी पर्यावरण से जुड़ी पहल भी शुरू की हैं. वह लोगों के बीच पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करती हैं और सोशल मीडिया के जरिए भी अपने विचार शेयर करती रहती हैं.

---Advertisement---

पुराने इंटरव्यू में खोले थे शूटिंग से जुड़े राज

एक पुराने इंटरव्यू में अनरा ने 'हेरा फेरी' की शूटिंग को याद करते हुए बताया था कि फिल्म में उनका रोल भले ही सिर्फ कुछ मिनटों का था, लेकिन शूटिंग का अनुभव बेहद मजेदार रहा. उन्होंने कहा था कि अक्षय कुमार अक्सर उनके और उनकी मां के साथ मजाक किया करते थे, जिससे सेट का माहौल हमेशा खुशनुमा बना रहता था.

आज इस फील्ड में करियर बना चुकीं हैं अनरा

आज अनरा फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपनी प्रोफेशनल और सामाजिक पहल के जरिए एक अलग पहचान बना चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखकर फैंस भी यही कहते हैं कि 'हेरा फेरी' की छोटी रिंकू अब पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आती हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 18, 2026 10:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola