---विज्ञापन---
‘सभी मेरे साथ सोना चाहते…’ बॉलीवुड सिंगर ने तंग आकर छोड़ी इंडस्ट्री, टीचर बन अपनाई धर्म की राह
Singer Quits Bollywood: बॉलीवुड को 'बादल पे पांव है', 'जानम सझमा करों', 'ये दिल दीवाना' जैसे सुपरहिट गानें देने वाली सिंगर हेमा सरदेसाई सालों बाद फिर से सुर्खियों में छा गईं है. हेमा सरदेसाई अब बॉलीवुड इंडस्ट्री को टाटा बाय-बाय कर चुकी हैं. हाल ही में हेमा ने बताया कि बॉलीवुड में उनके काम करने का एक्सपीरियंस काफी बुरा रहा है. हेमा ने बताया कि फिल्मी दुनिया में सिर्फ एक्टर्स ही नहीं बल्कि सिंगर्स को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है. इसी एक चीज के कारण उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
मैं सीधा मना...
बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में हेमा सरदेसाई ने कहा, 'कास्टिंग काउच के बारे में बात करना सही नहीं है. ये अच्छी बात नहीं है. मैं सीधा मना कर दिया करती थी. इस पर वो लोग कहते थे कि ये गाना आपको नहीं मिलेगा, तो मैं भी कह दिया करती थी ठीक है. म्यूजिक इंडस्ट्री में सिर्फ म्यूजिक डायरेक्टर्स नहीं होते हैं. और भी कई लोग होते हैं, जो आपको गाना देते हैं.
मोलेस्टर या रेपिस्ट...
हेमा ने आगे कहा, कई बार तो ऐसे होता है कि वो लोग कहते हैं कि उसने इस्तेमाल किया. लेकिन ये कंसेशुअल हो जाता है. इसके लिए आप खुद परमिशन देते हो. ये बहुत ही बुरा है. लेकिन इसके लिए किसी को मोलेस्टर या रेपिस्ट कहना बड़ी बात है. हालांकि, मैं उसे क्लिन चिट नहीं देती. लेकिन वो रेपिस्ट या मोलेस्टर नहीं होते.'
इंडस्ट्री में किसी को...
हेमा ने आगे कहा, 'वो लोग एक प्रपोजल देते हैं, लेकिन ये सामने वाले पर डिपेंड करता है कि वो उसे स्वीकार करता है या नहीं. इस इंडस्ट्री में किसी को कोई फोर्स नहीं करता किसी को. जहां तक मेरी जानकारी है, उस हिसाब से कह रही हूं. इंडस्ट्री में अगर ऐसा कुछ हुआ, उनको इसकी सजा मिल चुकी है.'
सभी मेरे साथ सोना...
हेमा ने बताया कि वह अब बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं और अब आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर के तौर पर काम कर रही हैं और धर्म की राह चल रही हैं. हेमा ने इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड बुरे लोगों से भरा हुआ है. हेमा ने कहा, 'मैं जिस भी स्टूडियो में गईं, लोगों ने मुझे बुरी नजर से ही देखा. सभी मेरे साथ सोना चाहते थे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.