---विज्ञापन---

‘पता नहीं मैं कैसे…’ धर्मेंद्र को याद कर भरी महफिल में रो पड़ी हेमा मालिनी, बोलीं- ‘मैं बाकी का जीवन…’

Hema Malini Breaks Down For Dharmendra: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी और 'ही-मैन' धर्मेंद्र के बीच का प्यार किसी से छिपा नहीं है. आज हमारे बीच सबके चहीते धर्मेंद्र नहीं है, उनका नवंबर 2025 को निधन हो गया था. धर्मेंद्र के निधन के महीनों बाद भी हेमा मालिनी अभी तक उनके जाने के गम से उबर नहीं पाई हैं. हाल ही में एक बार फिर हेमा मालिनी एक बार फिर पति धर्मेंद्र को याद कर भरी महफिल में रो पड़ी.

दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने गुरुवार को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में 'लेंस एंड लेगेसी: बॉलीवुड इन फोकस' एग्जिबिशन के उद्घाटन के दौरान इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार द्वारा छोड़ी गई विरासत पर अपनी राय दी.

---Advertisement---

इस दौरान उन्होंने पति धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए सिनेमा के लिए उनके अपार प्रेम का जिक्र किया. हेमा मालिनी ने कहा, 'धर्मेंद्र जी को यह श्रद्धांजलि न केवल फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान की पहचान है, बल्कि उनके उस सफर की भी पहचान है जो उन्होंने जुनून, समर्पण और ऑडियंस के लिए असीम प्रेम से भरा था.'

हेमा मालिनी ने आगे कहा, 'वे हमेशा कहते थे, 'फिल्म लोगों के दिल से जुड़ने का एक जरिया है.' फिल्मों में काम करने और कैमरे के सामने रहने को लेकर वो बेहद जुनूनी थे. उनकी लाइफ पार्टनर के रूप में, मैंने उनके इस जुनून को देखा है.

---Advertisement---

हेमा मालिनी ने आगे कहा, 'उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और अपने प्यारे व्यवहार से लाखों लोगों के दिलों को छुआ है. उन्होंने एक एक्टर, एक दोस्त और एक पिता के रूप में युवा पीढ़ी सहित कई लोगों को प्रेरित किया है.'

इस बीच हेमा मालिनी की आंखें भर आईं और उनका गला रुंध गया. उन्होंने भारी और दर्द भरी आवाज में कहा, 'वह एक महान व्यक्ति थे. उनके साथ समय बिताना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, लेकिन अब मुझे उनकी बहुत याद आती है. वह अब हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं अपने बाकी जीवन को कैसे गुजारूंगी.'

First published on: May 01, 2026 08:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.