---विज्ञापन---
Natasha से तलाक के बाद दूसरी बार दूल्हा बनेंगे Hardik Pandya? महिका शर्मा संग रचाएंगे शादी! क्या है अब नई अपडेट?
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल महिका शर्मा की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं. वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और आगामी 22 मई को शादी रचा सकते हैं. बता दें कि जुलाई 2024 में नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा, लेकिन महिका के साथ उनकी शादी की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अभी तक न तो हार्दिक और न ही महिका की तरफ से इस रिश्ते या शादी को लेकर कोई आधिकारिक (Official) पुष्टि की गई है.
नताशा से तलाक और बेटा अगस्त्य
हार्दिक पांड्या की पहली शादी मई 2020 में नताशा स्टेनकोविक से हुई थी. लेकिन 4 साल बाद जुलाई 2024 में दोनों का तलाक हो गया. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है. तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं.
शादी की खबरों पर सस्पेंस
सोशल मीडिया पर भले ही 22 मई की तारीख को लेकर दावे किए जा रहे हों, लेकिन यह पूरी तरह से एक अफवाह भी हो सकती है. दोनों ही सितारों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिलहाल पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है.
चोट के कारण मैदान से बाहर
एक तरफ जहां हार्दिक की पर्सनल लाइफ की चर्चा है, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट के मैदान पर वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. चोटिल (Injury) होने के कारण वे पिछले दो मैचों से मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं.
क्या फाइनल से पहले करेंगे शादी?
हार्दिक पांड्या आईपीएल के फाइनल से पहले महिका शर्मा से शादी रचा सकते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर जो डेट वायरल हो रही है, उसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है. ऐसे में फैंस अब ऑफिशियल बयान का इंतजार कर रहे हैं.
फैंस के लिए होगा काफी शॉकिंग
अगर हार्दिक पांड्या महिका शर्मा के साथ शादी करतें हैं तो ये फैंस के लिए काफी शॉकिंग हो सकता है. भले ही नताशा के साथ हार्दिक का तलाक हो गया हो, लेकिन फैंस अभी भी उस जोड़ी को पसंद करते हैं. हालांकि कई फैंस यह भी कहते हैं कि हार्दिक का नताशा के साथ तलाक हो चुका है, तो ऐसे में वो दूसरी शादी कर सकते हैं.