Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

14 की उम्र में 14 फिल्में की साइन, लोग उड़ाते थे मजाक; जो बाद में कहलाया बॉलीवुड का सुपरस्टार

---विज्ञापन---

बॉलीवुड का सुपरस्टार जिसने बेहद कम उम्र में एक्टिंग का रास्ता चुना, जो इतना आसान नहीं था, पहले गांववालों ने मजाक उड़ाया, फिर मायानगरी मुंबई में काम पाने की जद्दोजहद शुरू हुई, लेकिन इस सितारे ने कभी हार नहीं मानी और उनकी मेहनत, दमदार एक्टिंग और धांसू डांस की वजह से वो हीरों नंबर-1 बनकर हर दिल की धड़कन बने. जिसने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान के साथ तक कई हिट फिल्में दीं.

एक बार फिर वापसी को तैयार एक्टर

1990 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. लंबे समय से फिल्मों से दूर रहे अभिनेता अब अपनी नई फिल्म 'रूपा' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने अपने करियर, संघर्ष और जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए.

---Advertisement---

एक्टर ने कभी नहीं छोड़ा सपने देखना

उन्होंने बताया कि कैसे एक समय लोग उनका मजाक उड़ाते थे, लेकिन उन्होंने कभी अपने सपनों का साथ नहीं छोड़ा. गोविंदा ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी किस्मत में कई बार रिजेक्शन झेलना लिखा था. उन्होंने कहा, 'लोग कहते थे कि अब गोविंदा फिल्मों में नजर नहीं आएगा, लेकिन मैंने हर बार नई शुरुआत की.

अपने विश्वास पर जताया पूरा भरोसा

उन्होंने कहा- 'मुझे विश्वास है कि मेरी नई फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और खासकर यूथ को अपने सपनों के लिए मेहनत करने की इंस्पिरेशन देगी.' बातचीत के दौरान गोविंदा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प राज भी बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी पर बहुत भरोसा है और 14 नंबर उनके लिए बेहद लकी रहा है.

---Advertisement---

न्यूमरोलॉजी पर एक्टर को है विश्वास

अभिनेता ने बताया, 'जब मैं 14 साल का था, तब मैंने सिर्फ एक हफ्ते में 14 फिल्में साइन की थीं. इसके बाद करीब 14 साल तक सुपरस्टार के तौर पर काम किया. फिर मैं 14वीं लोकसभा का सांसद बना. इसके बाद 14 साल संघर्ष भी किया और अब फिर से फिल्मों में वापसी कर रहा हूं.' गोविंदा ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह गांव में कहते थे कि वह हीरो बनना चाहते हैं, तो लोग उनका मजाक उड़ाते थे.

गांववाले क्यों उड़ाते थे मजाक?

उन्होंने बताया कि लोग कहते थे, 'तुम न सिगरेट पीते हो, न शराब पीते हो, न नॉनवेज खाते हो और न ही लहसुन-प्याज खाते हो, ऐसे में हीरो कैसे बनोगे?' लेकिन उन्होंने कभी इन बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि उनकी मां का उन पर हमेशा विश्वास था और उन्होंने वही रास्ता चुना, जो उनकी मां चाहती थीं. गोविंदा का मानना है कि मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर हर सपना पूरा किया जा सकता है.

---Advertisement---

इस फिल्म से कर रहे वापसी

अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' को लेकर गोविंदा काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है कि यह सिर्फ मनोरंजन करने वाली फिल्म नहीं है, बल्कि युवाओं और बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा भी देगी. अभिनेता को उम्मीद है कि यह फिल्म उनके करियर की नई और सफल शुरुआत साबित होगी.

First published on: Jul 14, 2026 10:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola