Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिनों में कर डाली इतनी कमाई, साल की सबसे कमाऊ मराठी मूवीज में बनाई जगह

---विज्ञापन---

साल 2026 मराठी सिनेमा के लिए काफी शानदार साबित हुआ है. इस साल कई मराठी फिल्में रिलीज हुई हैं और उनमें से कई बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही हैं. इन फिल्मों ने शानदार कमाई की है. रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' और 'देऊल बंद 2' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया. वहीं, हाल ही में रिलीज हुई एक और मराठी फिल्म भी शानदार कमाई कर रही है.

6 दिनों में निकाला बजट का 61 परसेंट

दरअसल, हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसने महज 6 दिनों में अपने बजट का 61 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा वसूल कर लिया है. इसके साथ ही यह साल 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है.

---Advertisement---

'घबाड़कुंड' में नजर आए ये कलाकार

हम बात कर रही हैं फिल्म 'घबाड़कुंडकी. जो कि सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में संदीप पाठक, देवदत्त नागे, शशांक शेंडे और प्राजक्ता हनमघर नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन प्रीतम एसके पाटील ने किया है. 

'घबाड़कुंड' ने 6 दिनों में कर डाला इतना कलेक्शन

अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 35 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही भारत में 6 दिनों में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---Advertisement---

'घबाड़कुंड' ने 6 दिनों में निकाला अपना 61 परसेंट बजट

करीब 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 6 दिनों में अपने बजट का 61.66 प्रतिशत हिस्सा वसूल कर लिया है. यह साल की सफल मराठी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने 'सुपर डुपर' को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 3.44 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. इसी के साथ 'घबाड़-कुंड' साल 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है.

'घबाड़-कुंड' बनी 6वीं सबसे ज्यादा कमाऊ मराठी फिल्म

बता दें कि साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों की सूची में पहले स्थान पर 'राजा शिवाजी' है, जिसने दुनियाभर में 105.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे स्थान पर 'देऊल बंद 2' है, जिसने 72.24 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे स्थान पर 'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' है, जिसने 28 करोड़ रुपये का कारोबार किया. चौथे स्थान पर 'तुम्बाडची मंजुला' है, जिसने 13.83 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पांचवें स्थान पर 'अगं अगं सूनबाई! काय म्हणताय सासूबाई?' है, जिसने 8.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, छठे स्थान पर ''घबाड़-कुंड है, जिसने अब तक 3.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और जल्द ही पांचवें स्थान पर पहुंच सकती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 26, 2026 12:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola