---विज्ञापन---
Sushmita Sen हैं गोल्ड डिगर, Lalit Modi के उड़ाए पैसे? सालों बाद Ex IPL चीफ के बयान ने मचाया तहलका
सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह लंबे वक्त से रोहमान शॉल के साथ डेटिंग को लेकर खबरों में थी, लेकिन इस बीच उनकी बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ भी तस्वीरें वायरल हुई थीं. इतना ही नहीं इन फोटोज के सामने आने के बाद सुष्मिता सेन को लोगों ने गोल्ड डिगर तक कहा था.
सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहे जाने पर ललित मोदी ने किया रिएक्ट
सुष्मिता सेन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. लेकिन उन्होंने इस ट्रोलिंग का करारा जवाब भी दिया था. हालांकि एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर कहे जाने पर अब एक्स IPL चेयरमैन ललित मोदी ने सालों बाद उनका बचाव किया है.
सुष्मिता सेन हैं ललति मोदी के लिए खास
दरअसल, ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे संग ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह आज भी सुष्मिता का सम्मान करते हैं और उनके लिए दिल में प्यार है. ललित ने कहा, "सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं. उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और जिस तरह का मैं आज हूं. उनमें उनका बड़ा रोल है.
सुष्मिता सेन हैं ललित मोदी की खास दोस्त
उन्होंने आगे कहा, "वो उस समय मेरी लाइफ का हिस्सा थीं, लेकिन बस हमारे बीच दूरियां बढ़ गई थीं. ये एक बहुत खास रिश्ता था और मेरे पास उनकी बहुत अच्छी यादें हैं. वो आज भी मेरी अच्छी दोस्त हैं. इस बीच सुष्मिता के सिंगल मदर होने को लेकर ललित ने उनकी काफी तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपनी लाइफ और बच्चों को खुद संभाला है. उन्होंने कहा कि बतौर सिंगल मदर उन्होंने कमाल किया है और मैं हैरानी से देखता हूं कि वो कैसे आगे बढ़ी हैं. मैं उन्हें हमेशा यही दुआ देता हूं कि वो खुश रहें.
सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहने वालों को ललित ने दिया जवाब
बता दें कि साल 2022 में ललित मोदी और सुष्मिता सेन का रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था. दोनों इस दौरान एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि इस बीच एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था और उन्हें गोल्ड डिगर तक कहा गया था. वहीं, एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर कहे जाने को लेकर ललित ने बचाव करते हुए कहा, "इस बात को समझिए सुष्मिता बहुत खूबसूरत और बहुत समृद्ध महिला है. मुझे नहीं पता क्या किसी ने ये सुना है या नहीं पर उनके पास बहुत ही कीमती हीरा हैं, जितने किसी और के पास हैं, ऐसा मुझे नहीं पता और ये सब उन्होंने खुद कमाया है. उनके पास बहुत हीरे जमा हैं.
ललित मोदी ने बताया सुष्मिता सेन भरती थीं उनके बिल्स
ललित मोदी ने आखिर में कहा, " वो बहुत अमीर महिला हैं. उन्होंने सब कुछ खुद किया है. मेरे साथ रहने के दौरान ऐसा कोई वक्त नहीं था, जब मुझे कुछ खर्च करना पड़ा हो. वो सब कुछ खुद कर देती थी. सब बिल खुद पे करती थीं. ऐसा लगता था कि उन्होंने मुझे पाल रखा है. सुष्मिता एक प्राउड महिला हैं और वो एक आत्मनिर्भर महिला हैं. हमारे रिश्ते में पैसे का कोई भी रोल नहीं था.