Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं आमिर खान के सौतेले भाई की पत्नी? जिसने शादी के बाद झेला जुल्म, नर्क बन गई थी एक्ट्रेस की जिंदगी

---विज्ञापन---

मनोरंजन जगत जितना बाहर से देखने में चमक-दमक से भरा होता है, उसके पीछे जिंदगी जीने वालों की सच्चाई उतनी ही दर्द और तकलीफ से गुजरती है, इंडस्ट्री से जुड़ी एक ऐसी ही एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने जीवन से जुड़े ऐसे राज से पर्दा उठाया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, कम उम्र में दूसरे धर्म में शादी, फिर बच्चा और पति की मारपीट को झेलना. इस एक्ट्रेस की बातों को सुन आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

कौन है ये एक्ट्रेस

हम बात कर रहे हैं, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर की. जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपनी असफल शादी और उससे जुड़े दर्दनाक एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की. ईवा ने बताया कि उन्होंने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता उनके लिए खुशियों के बजाय मुश्किलों का कारण बन गया.

---Advertisement---

एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस का खुलासा

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ईवा ने कहा कि कम उम्र से ही उनका सपना शादी और परिवार बसाने का था. उन्होंने बताया कि जब वह 27 साल की थीं, तब उनकी मुलाकात हैदर से हुई. दोनों ने केवल 18 दिनों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 19वें दिन घर से भागकर शादी कर ली.

शादी के बाद हुआ गलत फैसले का एहसास

हालांकि, शादी के कुछ ही दिनों बाद उन्हें एहसास हो गया कि उनका फैसला गलत था. ईवा के मुताबिक, शादी के चौथे दिन ही उन्हें महसूस हो गया था कि हैदर वह इंसान नहीं हैं, जिन्हें उन्होंने डेटिंग के दौरान जाना था. उन्होंने कहा कि उनका स्वभाव बेहद गुस्सैल था और शादी के बाद रिश्ते की सच्चाई सामने आने लगी.

---Advertisement---

शादी के बाद झेला जुल्म-सितम

एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें शादी में मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि कई बार उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी हुई. ईवा ने कहा कि उन्होंने कभी अपने परिवार में ऐसा माहौल नहीं देखा था. इसलिए इन हालातों को समझना और झेलना उनके लिए बेहद मुश्किल था.

एक्ट्रेस ने रिश्ते को सुधारने की कोशिश की

इसके बावजूद उन्होंने कई साल तक रिश्ते को बचाने की कोशिश की. उन्हें उम्मीद थी कि समय के साथ सब कुछ बेहतर हो जाएगा. यहां तक कि शादी के चार साल बाद उन्होंने बच्चा करने का फैसला भी इसी सोच के साथ किया कि शायद इससे रिश्ते में सुधार आ जाए, लेकिन हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो गए.

---Advertisement---

बेटी के जन्म के बाद स्थिति सुधरने की जताई थी उम्मीद

ईवा ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद उनका मानसिक तनाव बढ़ने लगा और वे डिप्रेशन जैसी स्थिति से गुजरने लगीं. उस दौरान टीवी शो की शूटिंग के दौरान उनके साथ काम करने वाले लोगों ने उनकी हालत को महसूस किया. साथ काम करने वाले लोगों ने और परिवार के सपोर्ट के बाद ही उन्होंने इस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला लिया.

एक्ट्रेस ने हैदर के माता-पिता पर कही ये बात

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि हैदर के पिता ताहिर हुसैन और उनकी मां शहनाज हुसैन बेहद अच्छे इंसान थे. ईवा के मुताबिक, परिवार के कुछ सदस्य उनके दर्द को समझते थे, लेकिन आखिरकार उन्हें अपनी जिंदगी के लिए कठिन फैसला लेना पड़ा. आज ईवा अपनी जिंदगी के उस दर्द और तकलीफ को पीछे छोड़ चुकी हैं, लेकिन उनकी कहानी उन लोगों के लिए एक सीख जरूर है जो जल्दबाजी में जीवन के बड़े फैसले ले लेते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 10, 2026 11:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola