---विज्ञापन---
हॉलीवुड में दिशा पाटनी की एंट्री, ऑस्कर विजेता डायरेक्टर की फिल्म में मिला बड़ा मौका, एक्ट्रेस बोलीं- भारत में बैठकर…
Disha Patani Hollywood Movie: दिशा पटानी अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'होलीगार्ड्स सागा: द पोर्टल ऑफ फोर्स' से इंटरनेशनल फिल्म से में शुरुआत करने वाली हैं, जिसका निर्देशन ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर केविन स्पेसी कर रहे हैं. इस फिल्म में दिशा कई इंटरनेशनल स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.
दिशा हॉलीवुड एक्सपीरियंस?
दिशा ने इंटरव्यू हॉलीवुड के सफर और इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने बताया कि ग्लोबल इंडस्ट्री में काम करना सिर्फ टैलेंट का नहीं, बल्कि सही मौके का खेल है. दिशा ने कहा कि अक्सर लोगों को लगता है कि भारत में बैठकर ही हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता.
इंटरनेशनल डेब्यू पर दिशा
दिशा के मुताबिक, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडिशन, टैलेंट एजेंसी, वीजा और कई टेक्निकल प्रोसेस से गुजरना पड़ता है. उन्होंने कहा कि अगर किसी एक्टर या एक्ट्रेस को विदेश में काम करना है तो उसे वहां जाकर रहना, लोगों से मिलना और इंडस्ट्री को करीब से समझना भी जरूरी है.
को-स्टार्स पर एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के डायरेक्टर केविन स्पेसी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि स्पेसी अपने कलाकारों को खुलकर परफॉर्म करने की आजादी देते हैं. हर सीन से पहले वह पूरी टीम के साथ बैठकर किरदार और उसके इमोशंस पर विस्तार से चर्चा करते हैं.
केविन स्पेसी की जमकर की तारीफ
दिशा के मुताबिक, वह कलाकारों से पूछते थे कि किसी खास परिस्थिति में उनका किरदार कैसा महसूस करेगा और किस तरह रिएक्शन देगा. यह तरीका उन्हें काफी अलग और इंस्पिरेशनल लगा.
हॉलीवुड ऑडिशन प्रोसेस पर दिशा
दिशा ने यह भी बताया कि हॉलीवुड में ऑडिशन का प्रोसेस बेहद प्रोफेशनल होता है. कई बार कलाकारों को उनके पुराने काम के आधार पर भी ऑडिशन का मौका मिल जाता है, लेकिन इसके लिए सही प्रतिनिधित्व और थोड़ी किस्मत भी जरूरी होती है.
फैंस की एक्साइटमेंट हाई
बता दें कि होलीगार्ड्स सागा: द पोर्टल ऑफ फोर्स' एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है. इसमें दिशा पाटनी के साथ-साथ डॉल्फ लुंडग्रेन, ब्रायना हिल्डेब्रांड, टायरेस गिब्सन और एरिक रॉबर्ट्स जैसे इंटरनेशनल कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. ऐसे में दिशा का यह प्रोजेक्ट उनके करियर का बड़ा पड़ाव माना जा रहा है और फैंस भी उन्हें पहली हॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.