Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar की सिंगर Jasmine Sandlas ने कर ली सगाई, फैंस से कराई मंगेतर की मुलाकात

---विज्ञापन---

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर जैस्मिन सैंडलस अक्सर अपने गानों को लेकर खबरों में बनी रहती हैं. साल 2025 और 2026 की हिट फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इन फिल्मों के गानों को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इसके बाद उनकी लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ. वहीं, सिंगर ने हाल ही में सगाई कर ली है और उन्होंने अपने मंगेतर से फैंस को भी मिलवाया.

जैस्मिन ने फैंस से करवाई मंगेतर की मुलाकात

दरअसल, जैस्मिन इन दिनों ड्रीम गर्ल इंडिया टूर पर हैं. 11 जुलाई को उनका कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ, जहां उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी. इस मौके पर हजारों की संख्या में फैंस मौजूद थे और उनके गानों का आनंद लेने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर को फैंस से मिलवाया.

---Advertisement---

जैस्मिन ने फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग

जैस्मिन ने अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी.  इसके बाद उन्होंने कहा कि वह किसी खास शख्स को स्टेज पर बुलाना चाहती हैं. फिर उन्होंने अपने मंगेतर को स्टेज पर बुलाया और सभी के सामने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की. साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते का सार्वजनिक तौर पर इजहार किया. इसके बाद उन्होंने अपने मंगेतर को गले लगा लिया.

खास अंदाज में कराया मंगेतर का परिचय

उन्होंने कहा, "ये हैं मेरे सजना" इस दौरान उन्होंने अपने पार्टनर को "चौधरी साहब" कहकर बुलाया. साथ ही दर्शकों से शेखर कहकर बुलाने को कहा. स्टेज पर जैस्मिन अपने मंगेतर का हाथ थामे नजर आईं. दोनों को साथ देखकर वहां मौजूद फैंस ने जोरदार तालियां बजाईं.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज और वीडियोज

जैस्मिन के इस खास पल की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस उन्हें सगाई की बधाई दे रहे हैं. साथ ही, उनके चाहने वालों के बीच शादी को लेकर भी उत्साह देखने को मिल रहा है और वे जानना चाहते हैं कि सिंगर कब शादी करेंगी. हालांकि इसको लेकर सिंगर ने अभी तक कुछ नहीं बताया है.

धुरंधर और धुरंधर 2 में जैस्मिन ने गाए जबरदस्त गाने

बता दें कि 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में जैस्मिन सैंडलस ने 'जाइए सजना', 'वारी जावां' और 'शरारत' जैसे लोकप्रिय गाने गाए हैं. इसके अलावा वह फिल्म 'मुंज्या' का सुपरहिट गाना 'तरस' भी गा चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

---Advertisement---
First published on: Jul 12, 2026 11:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola