---विज्ञापन---
‘Dhurandhar 2’ से पहले दोबारा Netflix पर रिलीज हो रही ‘धुरंधर’, फैंस के लिए छिपा है बड़ा सस्पेंस
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' इन दिनों ओटीटी की दुनिया में जबरदस्त तहलका मचा रही है. एक तरफ जहां फैंस भारत में ओटीटी पर इसके दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स (Netflix) ने पहले पार्ट को लेकर एक ऐसी बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है, जिसने फैंस को चौंका दिया है. दरअसर पहले पार्ट के नेटफ्लिक्स पर पहले से मौजूद होने के बावजूद, मेकर्स अब इसका एक बेहद खास वर्जन दोबारा रिलीज करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस बार फैंस के लिए क्या नया और बड़ा सस्पेंस छिपा है.
ओटीटी पर दिखेगा अनकट सस्पेंस
कई सोशल मीडिया यूजर्स इस बात को लेकर कंफ्यूज थे कि जब फिल्म पहले से नेटफ्लिक्स पर है, तो दोबारा क्यों आ रही है? असल में अब इसका 'रॉ और अनदेखा' वर्जन रिलीज हो रहा है, जिसमें वो सारे सीन्स, थ्रिल और सस्पेंस शामिल होंगे, जिन्हें थिएटर रिलीज के वक्त समय की कमी या सेंसर की वजह से काट दिया गया था.
22 मई से नेटफ्लिक्स पर मचेगा धमाल
पहले पार्ट का यह एक्सटेंडेड वर्जन 22 मई से दर्शकों के लिए उपलब्ध हो जाएगा. खास बात यह है कि इसे सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि साउथ के फैंस के लिए तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया जा रहा है.
'धुरंधर 2' का जियो हॉटस्टार पर होगा कब्जा
जहां इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए 'धुरंधर 2' नेटफ्लिक्स पर पहले ही उपलब्ध हो चुकी है, वहीं भारतीय दर्शकों के लिए इसके डिजिटल राइट्स Jio Hotstar के पास हैं. भारत में 'धुरंधर 2' का 'रॉ और अनदेखा' वर्जन 4 जून 2026 को प्रीमियर होगा. वहीं 5 जून से इसे स्ट्रीम किया जाएगा.
बॉक्स ऑफिस पर कमाया था नाम
रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की इस जोड़ी ने बड़े पर्दे पर एक्शन और देशभक्ति का एक अनोखा कॉम्बिनेशन पेश किया था. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और अब ओटीटी पर भी इसका जलवा कायम है.
फैंस के लिए परफेक्ट टाइमिंग
मेकर्स ने यह रणनीति बहुत सोच-समझकर बनाई है. 22 मई को पहले पार्ट का अनकट वर्जन देखकर फैंस की यादें ताजा हो जाएंगी, जिससे ठीक दो हफ्ते बाद यानी 4 जून को रिलीज होने वाली 'धुरंधर 2' के लिए दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा.