Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan के आगे माफी मांगने लगे पैपराजी, हाथ-पैर जोड़ते ही ‘भाईजान’ ने दिया ये रिएक्शन

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पैपराजी के साथ हुए एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, अब मामला शांत होता नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

Salman Khan Paparazzi Apology Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पैपराजी के साथ हुए एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, अब मामला शांत होता नजर आ रहा है. हाल ही में सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं. दिलचस्प बात ये रही कि ‘भाईजान’ ने भी बड़े ही खास अंदाज में अपना गुस्सा खत्म कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मंगलवार रात सलमान खान मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल पहुंचे थे. बताया गया कि वो वहां अपने किसी करीबी से मिलने गए थे. जैसे ही पैपराजी को उनकी मौजूदगी की खबर लगी, कैमरों की भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई, सलमान जब बाहर निकले तो पैप्स लगातार उनका नाम जोर-जोर से पुकारने लगे. अस्पताल जैसी जगह पर इस तरह की हलचल देखकर सलमान काफी नाराज हो गए. उनका गुस्सा साफ तौर पर उनके चेहरे पर नजर आया.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने जताई नाराजगी

इतना ही नहीं, बाद में सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किए, जिन्हें लोगों ने पैपराजी पर तंज माना. सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर खूब चर्चा हुई और ज्यादातर फैंस सलमान के सपोर्ट में नजर आए. लोगों का कहना था, कि अस्पताल जैसी जगह पर शोर-शराबा करना गलत था.

पैप्स के साथ दूर हुई ‘भाईजान’ की नाराजगी

इसके बाद पैपराजी को भी अपनी गलती का एहसास हुआ. बुधवार रात रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में सलमान खान पहुंचे. जैसे ही वो वहां आए, पैप्स ने उन्हें देखकर जोर-जोर से ‘सॉरी भाई’ कहना शुरू कर दिया. सलमान ने भी बड़े दिल का परिचय देते हुए, उनकी माफी स्वीकार कर ली और कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए.

सॉरी ‘भाईजान’ से सुनाई दी गूंज

माहौल तब और हल्का हो गया जब सलमान खुद रितेश देशमुख के साथ बाहर आकर पैपराजी के सामने खड़े हो गए. इस दौरान भी पैप्स उनसे माफी मांगते रहे. सलमान ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा कि ‘जोर से सॉरी बोलो’, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. सलमान का ये कूल अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

वर्क फ्रंट पर सलमान खान

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सलमान खान इन दिनों डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली (Vamshi Paidipally) के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. खबर है, कि जल्द ही फिल्म का अगला शेड्यूल मनाली में शुरू होने वाला है. इसके अलावा वो अक्टूबर में राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर भी काम शुरू कर सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2026 10:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola