Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar की सक्सेस से पहले पाई-पाई को मोहताज था ये एक्टर! इस कारण रोज लगाने पड़ते थे बैंक के चक्कर

---विज्ञापन---

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. फिल्म के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था और धुरंधर 2 ने 1800 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए और उन्होंने इसमें हमजा अली मजारी का किरदार निभाया था. इसके अलावा फिल्म में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स अहम रोल में नजर आए थे.

पाई-पाई का मोहताज था ये एक्टर

वहीं, हाल ही में फिल्म के एक एक्टर ने अपनी फाइनेंशियल स्थिति को लेकर बात की है. उन्होंने बताया है कि एक वक्त ऐसा था जब उनके अकाउंट में सिर्फ 84 रुपये थे और वह हर रोज बैंक के आगे से गुजरते हुए माथा टेका करते थे.

---Advertisement---

गौरव गेरा ने स्ट्रगलिंग डेज को किया याद

दरअसल, हम बात कर रहे हैं गौरव गेरा की. जो कि धुरंधर और धुरंधर 2 में मोहम्मद आलम का रोल अदा किया था. उनके इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था. इतना ही नहीं उन्हें इस फिल्म की सफलता के बाद एक अलग ही पहचान ही मिली है. वह इन दिनों धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. हालांकि उनके लिए इस मुकाम तक पहुंचना कभी भी आसान नहीं था. हाल ही में एक्टर ने खुद अपने स्ट्रगलिंग डेज को लेकर बात की है और कई खुलासे किए हैं.

फिल्मी परिवार से नहीं है गौरव का कोई ताल्लुक

गौरव गेरा ने हाल ही में जिस्ट के साथ एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों को लेकर खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली का फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी कनेक्शन नहीं था. उन्होंने कहा, " मेरे यहां कोई फिल्मों में नहीं था. मेरी फैमिली का कोई भी मेंबर फिल्मों में नहीं था. आर्ट्स एंड क्राफ्ट में मुझे ए प्लस मिलते थे, लेकिन पढ़ाई में मैं 72, 80 या फिर 82 प्रतिशत लाने वाला स्टूडेंट था. मुझे लगता था कि जिस चीज में मैं अच्छा हूं, उसे एनकरेज ही नहीं कर रहे हैं'.

---Advertisement---

फिर ऐसे शुरू की गौरव ने एक्टिंग

इस बीच एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, "मेरी स्केचिंग अच्छी थी. मैंने कॉलेज ऑफ आर्ट्स में अप्लाई किया था, लेकिन हुआ नहीं. फिर फैशन में गया और पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन जॉइन की. मुझे लगा ये वो नहीं है जो मैं करना चाहता हूं. मैंने पापा से बोल दिया, पैसे बचा लो बड़ा महंगा कोर्स है. मैं नहीं करूंगा. पापा बोले इसे खत्म करो, आधे साल नौकरी कर लेना फिर जो मन में आए करना. आधा साल जॉब की, फिर थिएटर ज्वाइन किया. मेरे पापा आईआईटी बीएचयू से इंजीनियर है, लेकिन मुझ पर कुछ थोपा नहीं गया.मैं आभारी हूं.

बैंक के आगे माथा टेकते थे गौरव

एक्टर ने आगे अपनी फाइनेंसियल स्ट्रगल के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, " मेरे खाते में 84 रुपये थे. मैं बैंक के सामने से गुजरता था और बैंक को देख कर कहता था. मेरा ख्याल रखना. मैं आते-जाते बैंक को माथा टेक के जाता था. एक्टर ने बताया कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया.

---Advertisement---
First published on: Jun 02, 2026 09:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola