---विज्ञापन---

Jio Hotstar नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘Dhurandhar 2’ के अनकट वर्जन ने दी दस्तक, लेकिन भारतीय नहीं देख सकेंगे ये फिल्म?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' एक बार फिर सुर्खियों में है. मेकर्स ने फिल्म का स्पेशल अनकट वर्जन ‘धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा’ रिलीज करने का फैसला किया है, जिसमें थिएटर में हटाए गए सीन्स और खतरनाक एक्शन सीक्वेंस शामिल होंगे. अमेरिका में यह फिल्म 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है, लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए रास्ता थोड़ा अलग है. भारत में यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी, लेकिन खबर है कि सेंसर बोर्ड द्वारा काटे गए 'अनकट' सीन्स भारतीय वर्जन का हिस्सा नहीं होंगे. यानी भारतीय फैंस उस असली अनकट अनुभव से वंचित रह सकते हैं जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जा रहा है.

नेटफ्लिक्स बनाम जियोहॉटस्टार

अमेरिका और मलेशिया जैसे देशों में फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन नेटफ्लिक्स पर 15 मई से स्ट्रीम होगा. वहीं भारत में इसके डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं.

---Advertisement---

करीब 4 घंटे की होगी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' का नया वर्जन लगभग 3 घंटे 52 मिनट लंबा होगा. इसमें वे इमोशनल सीन्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस भी जोड़े गए हैं जिन्हें सिनेमाघरों में रिलीज के वक्त समय की कमी के कारण काट दिया गया था.

भारतीय फैंस को क्यों लगा झटका?

फिल्म का असली 'अनकट वर्जन' उन सीन्स को भी कवर करता है जिन पर भारतीय सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई थी. नियमों के चलते भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी सेंसर किए गए विवादित या अत्यधिक हिंसक सीन्स को दिखाना मुश्किल होता है, यही वजह है कि भारतीय फैंस इसे पूरी तरह 'अनकट' नहीं देख सकेंगे.

---Advertisement---

हमजा का रौद्र रूप

रणवीर सिंह ने इस फिल्म में 'हमजा' नाम के जासूस का किरदार निभाया है, जिसे उनके करियर का सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस बताया जा रहा है. एक्सटेंडेड वर्जन में हमजा के किरदार की बैकस्टोरी और उसके बदले की आग को और अधिक गहराई से दिखाया गया है.

सोशल मीडिया पर बढ़ा सस्पेंस

'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है. दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि आदित्य धर ने आखिर कौन से ऐसे सीन्स शूट किए थे जो थिएटर रिलीज का हिस्सा नहीं बन पाए.

First published on: May 15, 2026 07:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.