Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर 2’ डायरेक्टर आदित्य धर की वो फिल्म, जिसकी मात्र 12 दिन में लिखी स्क्रिप्ट, रिलीज होते ही बनी सुपरहिट

---विज्ञापन---

Aditya Dhar Movies: आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ की कमाई तय कर ली है और लगातार सिनेमाघरों में छाई हुई है. डायरेक्टर के तौर पर इस फिल्म के लिए आदित्य धर की खूब सराहना हो रही है. उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक क्रांति ला दी है. अगर आप भी धुरंधर और धुरंधर 2 के फैन हो चुके हैं तो आदित्य धर की ये फिल्म भी आपको बेहद पसंद आएगी. इस फिल्म की स्किप्ट आदित्य ने मात्र 12 दिन में लिखी थी.

जी हम बात कर रहे हैं साल 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. इस फिल्म में विकी कौशल, यमी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना लीड रोल में थे. इस फिल्म की कहानी भी आदित्य धर ने लिखी थी.

---Advertisement---

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक एक रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म है. फिल्म में विकी कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया है, जो कि रियल लाइफ में कर्नल कपिल यादव से इंस्पायर्ड था. परेश रावल का रोल अजित डोभाल से प्रेरित था. वहीं फिल्म में एक्ट्रेस यामी गौतम ने एक अंडरकवर रॉ एजेंट का किरदार निभाया था.

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. फिल्म की कहानी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चलाए गए एक मिशन को दिखाती है. आदित्य धर की इस फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले जबरदस्त था. कम से कम बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

---Advertisement---

बता दें इस फिल्म की कहानी 29 सितंबर 2016 में हुए भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित थी. इसके बाद ही आदित्य धर ने ये फिल्म बनाने की सोची और इसपर 6 महीने रिसर्च किया. आदित्य ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट मात्र 12 दिन में लिखी थी.

रिलीज के वक्त इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया. भारतीय सेना की वीरगाथा दिखाती ये फिल्म हर भारतीय के लिए खास बन गई थी. महज 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने मात्र 15 दिन में 200 करोड़ की कमाई कर ली थी. फिल्म ने चार नेशनल अवॉर्ड और चार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते थे.

---Advertisement---
First published on: Apr 01, 2026 06:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola