---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 की बैंड बजा देंगी ये 5 अपकमिंग फिल्में? बॉक्स ऑफिस पर आएगा भूचाल
Dhurandhar 2 box office record: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2' ने देश ही नहीं विदेशों के भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म ने ऐसे कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना आने वाली फिल्मों के लिए आसान नहीं होगा. फिल्म ने भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, और शायद यही कारण है कि अब दर्शकों की नजर उन अपकमिंग फिल्मों पर टिकी है, जिनमें 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड्स को चैलेंज देने की ताकत दिखाई दे रही है.
'रामायण'
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण पार्ट 1' इस समय सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. पौराणिक कहानी, विशाल स्टारकास्ट और भव्य विजुअल्स के चलते फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है. माना जा रहा है कि ये फिल्म दुनियाभर में बड़ी कमाई कर सकती है.
'वाराणसी'
एस.एस. राजामौली और महेश बाबू की जोड़ी वाली 'वाराणसी' को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है. 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले राजामौली की फिल्मों का रिकॉर्ड शानदार रहा है. ऐसे में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा खेल कर सकती है.
'राका'
अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म 'राका' भी चर्चा में है. फ्यूचरिस्टिक कहानी, बड़े पैमाने के विजुअल इफेक्ट्स और अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी इसे खास बनाती है. भारतीय सिनेमा में साइंस फिक्शन जॉनर अभी नया है, इसलिए फिल्म दर्शकों के लिए अलग अनुभव साबित हो सकती है.
'रामायण पार्ट 2'
अगर 'रामायण पार्ट 1' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो इसका दूसरा भाग और भी बड़ा धमाका कर सकता है. फिल्म की कहानी का सबसे अहम हिस्सा इसी भाग में देखने को मिलेगा, जिससे इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है.
'कल्कि 2898 एडी 2'
पहली फिल्म की शानदार सफलता के बाद 'कल्कि 2898 एडी 2' का इंतजार भी जोरों पर है. प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म पहले से बने बड़े फैनबेस का फायदा उठा सकती है. यही वजह है कि इसे भी बॉक्स ऑफिस का मजबूत दावेदार माना जा रहा है.
क्या टूटेगा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?
फिलहाल, 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड काफी मजबूत नजर आता है, लेकिन आने वाले सालों में रिलीज होने वाली ये मेगा बजट फिल्में तस्वीर बदल सकती हैं. शानदार कहानी, दमदार स्टारकास्ट और बड़े पैमाने पर रिलीज के दम पर ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिखने का माद्दा रखती हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सी फिल्म वाकई 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ पाती है.