Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4 के लिए अजय देवगन ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें अरशद वारसी-रितेश देशमुख ने ली कितनी फीस?

---विज्ञापन---

अजय देवगन पिछली बार फिल्म ‘रेड 2’ और ‘शैतान’ में नजर आए थे. हालांकि इस साल उनकी कोई भी मूवी रिलीज नहीं हुई है. लेकिन वह जल्द ही सिनेमाघरों में फिल्म 'धमाल 4' से वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म का शुक्रवार को ट्रेलर रिलीज किया गया है और इस ट्रेलर के आने के बाद लोगों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज होगी. इस मूवी में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म को लेकर सभी एक्टर्स ने कितनी फीस चार्ज की है, चलिए जानते हैं इसके बारे में.

अजय देवगन ने धमाल 4 के लिए ली इतनी फीस

धमाल 4 एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन इंद्र कुमार और सुधीर के. चौधरी कर रहे हैं. वहीं, अजय देवगन की फीस को लेकर हाल ही में भूषण कुमार ने खुलासा किया है और बताया है कि उन्होंने अपनी फीस कम कर दी है क्योंकि धमाल 4 की स्टार कास्ट बढ़ गई थी. लेकिन वह बतौर प्रोड्यूसर प्रॉफिट शेयर में डील कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 40 करोड़ फीस चार्ज कर रहे हैं और अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती है तो वह अपनी जेब में सबसे ज्यादा पैसे लेकर जाएंगे.

---Advertisement---

रितेश देशमुख और अरशद वारसी की फीस

वहीं, रितेश देशमुख और अरशद वारसी को लेकर बात करें तो उन्होंने भी इस फिल्म के लिए अच्छी खासी रकम वसूल की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक्टर्स ने फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये लिए हैं.

रवि किशन की फीस

इसके अलावा रवि किशन धमाल फ्रेंचाइजी से पहली बार जुड़े हैं और जानकारी के मुताबिक वह भी इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं. बता दें कि वह फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं.

---Advertisement---

संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और ईशा गुप्ता ने धमाल के लिए वसूले इतने करोड़

फिल्म में संजय मिश्रा भी नजर आने वाले हैं, जिन्होंने धमाल 4 के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है. इसके अलावा जावेद जाफरी और ईशा गुप्ता ने फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

धमाल फ्रेंचाइजी

बता दें कि धमाल का पहला पार्ट साल 2007 में आया था. जिसमें अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय दत्त, संजय मिश्रा, रितेश देशमुख जैसे कलाकार नजर आए थे और ये हिट रही थी. इसके बाद दूसरा पार्ट 2011 में और तीसरा पार्ट 2019 में आया था, जिसमें अजय देवगन की एंट्री हुई थी. वहीं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर पाएगी या नहीं.

---Advertisement---
First published on: Jun 13, 2026 12:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola