Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही ये कॉमेडी फिल्म, लेकिन Netflix पर 24 घंटों के भीतर ही ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह

---विज्ञापन---

बीते छह महीनों में बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं हैं. हालांकि, इनमें से केवल कुछ ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं. आज हम ऐसी ही एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की बात करने जा रहे हैं, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगी है.

ओटीटी पर आते ही छाई ये फिल्म

दरअसल, इस कॉमेडी-फैमिली ड्रामा को सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक़ परफॉर्म नहीं कर पाई. हालांकि, OTT पर रिलीज़ होने के बाद फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और धीरे-धीरे नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में ऊपर पहुंच गई है.

---Advertisement---

'दादी की शादी'

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'दादी की शादी' है. इसमें नीतू कपूर, कपिल शर्मा, योगराज सिंह और सादिया खातीब मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसके अलावा, इस फिल्म से रिद्धिमा कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है.

क्या है 'दादी की शादी' की कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह टोनी कालरा (कपिल शर्मा) और कानू आहूजा (सादिया खातीब) के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब कानू की दादी विमला आहूजा (नीतू कपूर) सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा कर देती हैं. इसके बाद टोनी का परिवार कानू से रिश्ता तोड़ देता है. यहीं से फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और पारिवारिक घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है.

---Advertisement---

'दादी की शादी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे बस इतने करोड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष आर. मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बनाने में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च हुए. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट तक नहीं निकाल सकी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 8.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया. ऐसे में यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

'दादी की शादी' हो रही नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड

यह फिल्म मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के करीब दो महीने बाद, यानी 3 जुलाई को इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया. रिलीज के महज 24 घंटे के भीतर ही यह नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. IMDb पर फिल्म को 6.8 की रेटिंग मिली है.  

---Advertisement---
First published on: Jul 04, 2026 12:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola