Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कॉलेज रोमांस को कर रहे हैं मिस? OTT पर देखें प्यार, दोस्ती और ड्रामा से भरी ये शानदार फिल्में-सीरीज

College Romance Series Films On OTT: हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज देखकर ऊब चुके हैं, और कुछ रोमांटि या यूं कहें कॉलेज लाइफ की मस्ती, दोस्ती, पहला प्यार और रिश्तों की उलझनों वाली कहानियां देखने का मन बना रहे हैं, तो OTT पर ऐसे कई शानदार सीरीज और फिल्में मौजूद हैं जो आपको पुराने दिनों की याद दिला सकते हैं. रोमांस, ड्रामा, सस्पेंस और इमोशंस से भरपूर ये कंटेंट आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए.

College Romance Series Films On OTT: हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज देखकर ऊब चुके हैं, और कुछ रोमांटि या यूं कहें कॉलेज लाइफ की मस्ती, दोस्ती, पहला प्यार और रिश्तों की उलझनों वाली कहानियां देखने का मन बना रहे हैं, तो OTT पर ऐसे कई शानदार सीरीज और फिल्में मौजूद हैं जो आपको पुराने दिनों की याद दिला सकते हैं. रोमांस, ड्रामा, सस्पेंस और इमोशंस से भरपूर ये कंटेंट आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए.

'द समर आई टर्न्ड प्रिटी'

सबसे पहले बात करते हैं. 'द समर आई टर्न्ड प्रिटी' भी यूथ के बीच काफी पॉपुलर है. कहानी बेली और दो भाइयों के बीच बने लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है. खूबसूरत लोकेशंस, भावनात्मक रिश्ते और कॉलेज लाइफ की चुनौतियां इसे खास बनाती हैं.

---Advertisement---

'वन ट्री हिल'

'वन ट्री हिल' दोस्ती, परिवार, प्यार और कॉलेज लाइफ की यादों से भरी एक क्लासिक सीरीज है. वहीं 'गॉसिप गर्ल' न्यूयॉर्क के अमीर युवाओं की चमकदार लेकिन रहस्यमयी दुनिया दिखाती है, जहां प्यार और धोखे दोनों की भरमार है.

'टेल मी लाइज'

अगर आपको रोमांस के साथ थोड़ा ज्यादा ड्रामा पसंद है, तो 'टेल मी लाइज' आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है. कॉलेज में शुरू हुआ एक रिश्ता कैसे समय के साथ जटिल होता जाता है, यह सीरीज उसी सफर को दिखाती है.

---Advertisement---

'ऑफ कैंपस'

'ऑफ कैंपस' की. यह सीरीज कॉलेज के छात्रों की जिंदगी, दोस्ती और प्यार की कहानी दिखाती है. फेक डेटिंग से शुरू होने वाला रिश्ता कब असली प्यार में बदल जाता है, यही इसकी सबसे दिलचस्प बात है. इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

'टू ऑल द बॉयज आई हैव लव्ड बिफोर'

फिल्मों की बात करें तो 'टू ऑल द बॉयज आई हैव लव्ड बिफोर' एक ऐसी रोमांटिक फिल्म है, जिसने दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीता. एक लड़की के सीक्रेट लव लेटर्स सार्वजनिक होने के बाद शुरू होने वाली प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है.

---Advertisement---

'XO, Kitty'

इसके अलावा 'XO, Kitty' भी यूथ के बीच तेजी से पॉपुलर हुई है. यह प्यार, रिश्तों और खुद को समझने की यात्रा को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है. अगर आप कॉलेज रोमांस की दुनिया में फिर से खोना चाहते हैं, तो ये फिल्में और सीरीज आपके लिए परफेक्ट वीकेंड बिंज-वॉच साबित हो सकती हैं.

First published on: Jun 05, 2026 05:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola