Sushmita Sen Open Up on Her Marriage Plans: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी फिल्मों और सीरीज से ज्यादा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसके अलावा, सुष्मिता अपनी हाजिरजवाबी के लिए फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं. एक बार फिर सुष्मिता सेन ने अपनी हाजिरजवाबी से सभी का ध्यान खींचा है, जिसकी वजह से वो खबरों में छा गई हैं. दरअसल, इस बार एक्ट्रेस ने अपनी शादी की प्लानिंग पर खुलकर बात की. साथ ही ये भी बताया कि अब उन्होंने शादी क्यों नहीं की. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
सुष्मिता की शादी की प्लानिंग
सुष्मिता सेन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस के साथ मिलकर गपशप करने का फैसला किया. जहां उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस लाइव सेशन के दौरान एक फैन ने सुष्मिता से उनकी शादी की प्लानिंग को लेकर सवाल कर लिया. फैन ने पूछा कि क्या एक्ट्रेस शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं. इस सवाल पर सुष्मिता सेन ने ऐसा जवाब दिया कि लाइव सेशन में मौजूद सभी हैरान रह गए. शादी करने की प्लानिंग के सवाल पर जवाब देते हुए सुष्मिता ने लिखा, ‘इस सवाल का जवाब आप और हम दोनों ढूंढते रह जाएंगे.’
इसलिए अब तक नहीं की शादी
बता दें कि इससे पहले भी सुष्मिता सेन ने कई मौकों पर शादी न करने के फैसले पर बात की है. साल 2022 में उन्होंने ट्विंकल खन्ना के साथ ट्विक इंडिया के ‘द आइकॉन्स’ प्रोग्राम में इस मामले पर बात की थी. जहां उन्होंने शादी के सवाल पर कहा कि उनकी जिंदगी में कुछ बहुत दिलचस्प लड़के आए थे, लेकिन उनके साथ रिश्ते नहीं बन पाए क्योंकि उन लड़कों ने उन्हें निराश कर दिया. उन्होंने कहा, ‘खुशकिस्मत से मेरी जिंदगी में कुछ बेहद दिलचस्प पुरुष आए, मेरी शादी न होने की एकमात्र वजह यह है कि वो लोग मुझे निराश करके गए. इसका मेरे बच्चों से कोई लेना-देना नहीं था.’