Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic: 2 बच्चों के पिता यश संग कियारा ने कर डाली हदें पार, बोल्डनेस देखकर छूटे फैंस के भी पसीने

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

toxic yash
'टॉक्सिक' में यश-कियारा की केमिस्ट्री ने मचाई हलचल

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था. अब रिलीज के बाद फिल्म के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

यश-कियारा के रोमांटिक सीन्स की चर्चा

फिल्म में यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी को लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता थी. फिल्म के गानों और प्रमोशनल वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली थी. अब फिल्म रिलीज होने के बाद उनके रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गए हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़

सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ क्लिप और सीन्स को लेकर यूजर्स अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं. खास तौर पर यश और कियारा के बीच फिल्माए गए रोमांटिक पलों ने लोगों का ध्यान खींचा है. कुछ दर्शक दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ कियारा के बोल्ड अंदाज को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.

कियारा की एक्टिंग की भी हो रही तारीफ

हालांकि, कियारा के किरदार को सिर्फ बोल्ड सीन्स तक सीमित करना सही नहीं होगा. फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की भी तारीफ की है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कहा कि कियारा ने यश के साथ अपनी केमिस्ट्री के अलावा किरदार में दम भी दिखाया है.

---विज्ञापन---

कियारा को मिल रहे पॉजिटिव रिएक्शन?

फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स रिलीज से पहले भी चर्चा में थे और इन्हें लेकर कियारा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस के अभिनय को लेकर भी पॉजिटिव रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

चार साल बाद यश की वापसी

‘टॉक्सिक’ यश के लिए बेहद खास फिल्म है, क्योंकि ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी के बाद वह पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या यश एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर वैसा ही धमाका कर पाएंगे.

---विज्ञापन---

क्या बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश और कियारा के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कमाई को लेकर भी काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं. ट्रेड अनुमानों के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ भारत में पहले दिन शानदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना वही जलवा बिखेर सकती है जो यश की केजीएफ ने दिखाया था.

First published on: Aug 26, 2026 04:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola