---विज्ञापन---
कानूनी विवाद के बीच तलाकशुदा एक्ट्रेस का फिल्मों में कमबैक, बोलीं-‘कोई दूसरा रास्ता नहीं…’
Celina Jaitly Announces Comeback Films: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली पिछले कुछ महीनों से अपने विदेशी पति पीटर हाग के साथ तलाक और कानूनी लड़ाई को लेकर चर्चा में हैं. इस दौरान एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्मों में अपने कमबैक का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने उस फिल्म का नाम भी बताया है, जिसके साथ वो बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगी. सेलिना ने ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है. चलिए आपको इस पूरे मामले के बारे में बताते हैं.
लंबे ब्रेक बाद फिल्मों में वापसी
सेलिना जेटली ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने कंफर्म किया कि वो लंबे ब्रेक बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. उन्होंने बताया कि उनकी अगली फिल्म 'सिस्टर निवेदिता' होगी, जो मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल के जीवन से प्रेरित है.
कोई दूसरा रास्ता नहीं...
मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए अपनी पोस्ट में सेलिना ने लिखा, 'आप सभी... यह मुश्किल है, लेकिन मेरे पास अपने काम पर लौटने के अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं है क्योंकि यही मेरा सबसे अच्छा काम है, शायद यहीं मुझे जीवन की हर चुनौती से बचा सकता है.'
मेरी मदद कर...
सेलिना ने आगे लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि इस सफर में आपका प्यार और समर्थन मुझे मिलता रहेगा. मैं उन सभी लोगों की आभारी रहूंगी जो मेरे साथ खड़े हैं और इस मुश्किल समय से निकलने में मेरी मदद कर रहे हैं.
मैं अब...
सेलिना ने आगे लिखा, 'मैं अब राम कमल मुखर्जी के डायरेक्शन और अरित्रा दास और सरबानी मुखर्जी द्वारा निर्मित फिल्म 'सिस्टर निवेदिता' में नजर आऊंगी. यह फिल्म आयरलैंड की शिक्षाविद मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल के जीवन से प्रेरित है, जिन्होंने 1898 में स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करते हुए भारत की यात्रा की और अपना जीवन भारत की शिक्षा, सेवा और आध्यात्मिक जागृति के लिए समर्पित कर दिया था.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.