---विज्ञापन---
Bigg Boss 2 OTT की हसीना Jiya Shankar ने की सगाई, बॉयफ्रेंड संग लिपलॉक करते हुए शेयर की फोटो
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड करण से सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की 14 खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी.
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस जिया शंकर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 31 साल की एक्ट्रेस ने 5 अगस्त को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड करण से सगाई कर ली. उन्होंने इस खास मौके की कई रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.
जिया शंकर ने शेयर की सगाई की फो
दरअसल, जिया शंकर ने 5 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की कुल 14 तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में वह अपने मंगेतर करण के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं.
करण ने जिया को घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
पहली तस्वीर में करण, जिया को किस करते नजर आ रहे हैं. वहीं, एक अन्य फोटो में वह घुटनों के बल बैठकर जिया को प्रपोज करते हुए उन्हें अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों लिप-लॉक करते भी नजर आ रहे हैं. हर तस्वीर में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस खास मौके पर जिया ने येलो रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं. वहीं, करण ने ऑफ-व्हाइट शर्ट और पैंट पहन रखी थी। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे.
जिया ने करण पर लुटाया प्यार
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जिया ने कैप्शन में लिखा, "शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है, जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं. लेकिन भगवान ने सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया. यह आसान नहीं था, लेकिन किसी तरह सब हो गया. हज़ारों मील दूर होने के बावजूद तुमसे हुई हर बातचीत घर जैसा एहसास देती थी. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना. तुमने मुझे वह प्यार दिया, जिसका मैंने पूरी जिंदगी इंतजार किया था. मुश्किल दिनों में भी तुमने मुझे हंसाया. एयरपोर्ट पर हर विदाई के वक्त तुमने मुझे पहले से ज्यादा कसकर गले लगाया, जैसे तुम्हारा दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो."
जिया ने करण को कहा आई लव यू
उन्होंने आगे लिखा, "हम दुनिया में कहीं भी हों, मेरे लिए घर कोई जगह नहीं, बल्कि तुम हो. मेरे शरारती दोस्त, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे ABCD... तुम्हारे साथ जिंदगी किसी खूबसूरत एडवेंचर और मेरी पसंदीदा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जैसी है. मैं तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी बिताने और तुम्हें हमेशा उसी तरह प्यार करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, जैसे तुमने मुझे हमेशा प्यार किया है. आई लव यू, करण."
जिया शंकर वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो जिया शंकर 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह रितेश देशमुख की फिल्म 'वेद' में भी दिखाई दे चुकी हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.