Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

विद्या बालन नहीं थीं ‘मंजुलिका’ के लिए पहली पसंद, इस टॉप एक्ट्रेस ने ठुकराया था रोल; बाद में मेकर्स को बदलना पड़ा था फैसला

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की फेमस हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शुमार 'भूल भुलैया' जिसने थिएटर में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी थी. उसकी कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक दर्शकों की फेवरेट बन गई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं, फिल्म में मंजुलिका के रोल के लिए विद्या बाल मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं, बल्कि इस सुपरस्टार को फिल्ममेकर बनाना चाहते थे अवनी और मंजुलिका, लेकिन एक्ट्रेस ने रोल को ठुकरा दिया था, जानें क्यों?

विद्या बालन नहीं थीं पहली पसंद

'भूल भुलैया' को रिलीज हुए लगभग दो दशक हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का 'मंजुलिका' किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. जब भी इस फिल्म का जिक्र होता है, विद्या बालन की दमदार परफॉर्मेंस और उनका डरावना अंदाज सबसे पहले याद आता है. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इस आइकॉनिक किरदार के लिए विद्या बालन नहीं थी पहली पसंद.

---Advertisement---

कब रिलीज हुई थी फिल्म?

साल 2007 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया' में विद्या बालन ने अवनी और मंजुलिका, दोनों रूपों को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा था. फिल्म में उनका अभिनय इतना प्रभावशाली रहा कि मंजुलिका का किरदार बॉलीवुड के सबसे यादगार किरदारों में शामिल हो गया. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस रोल का ऑफर पहले बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को दिया गया था.

फिर कौनसी एक्ट्रेस थीं पहली पसंद?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन शुरुआत में अवनी और मंजुलिका के किरदार में ऐश्वर्या राय को कास्ट करना चाहते थे. हालांकि, ऐश्वर्या ने किसी वजह से इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया. इसके बाद यह रोल विद्या बालन की झोली में आया और उन्होंने इसे अपने करियर के सबसे बेहतरीन किरदारों में बदल दिया.

---Advertisement---

विद्या की परफॉर्मेंस देख क्या बोले थे डायरेक्टर?

बताया जाता है कि बाद में खुद प्रियदर्शन ने भी माना था कि विद्या बालन को कास्ट करना फिल्म के लिए सही फैसला साबित हुआ. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह किरदार मानो विद्या के लिए ही बना था. निर्देशक का मानना था कि अगर उन्होंने विद्या की जगह किसी और अभिनेत्री को लिया होता तो शायद फिल्म का असर वैसा नहीं बन पाता.

क्या है फिल्म की कहानी?

'भूल भुलैया' की कहानी एक एनआरआई कपल सिद्धार्थ और अवनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वाराणसी स्थित अपने पुश्तैनी महल में रहने आते हैं. महल को लेकर कई रहस्यमयी कहानियां और मंजुलिका नाम की आत्मा से जुड़ी दास्तानें प्रचलित होती हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रहस्य और रोमांच का स्तर बढ़ता जाता है.

---Advertisement---

बॉलीवुड की पसंदीदा फिल्मों में शुमार नाम

फिल्म में अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा, परेश रावल, अमीषा पटेल और विद्या बालन ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. बेहतरीन कहानी, शानदार निर्देशन और दमदार अभिनय की बदौलत 'भूल भुलैया' आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है.

First published on: Jun 19, 2026 05:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola