Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर आते ही नंबर-1 बनी ये सबसे धांसू फिल्म, कहानी है एकदम जबरदस्त

सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद एक नई फिल्म अब ओटीटी पर नंबर-1 बनकर ट्रेंड कर रही है. 26/11 आतंकी हमले में नर्सों की बहादुरी पर आधारित इस फिल्म को ओटीटी पर दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर जो फिल्में फ्लॉप साबित होती हैं, वे अक्सर ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होकर कमाल दिखा देती हैं. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की एक नई देशभक्ति फिल्म के साथ देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसने वाली यह फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई है. 14 अगस्त को रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है. 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर आधारित इस फिल्म को ओटीटी पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

जी5 पर बनी नंबर-1 फिल्म

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को जी5 (Zee5) पर स्ट्रीम हुई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने आते ही तहलका मचा दिया है. थिएटर्स में फ्लॉप रहने के बाद भी इस फिल्म ने महज कुछ ही घंटों में प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है.

---Advertisement---

26/11 हमले की सच्ची घटना

फिल्म की पटकथा मुंबई में हुए 26/11 के खौफनाक आतंकवादी हमले की सच्ची घटना पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे मुंबई के कामा अस्पताल की निडर नर्सों ने अपनी सूझबूझ और असाधारण वीरता से आतंकियों का मुकाबला किया और सैकड़ों मासूम बच्चों व मरीजों की जान बचाई.

बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप

इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई कंगना रनौत की इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं. हालांकि, क्रिटिक्स की तारीफों के बावजूद यह दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में नाकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाई.

---Advertisement---

इतना रहा था कुल कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार, 'भारत भाग्य विधाता' का भारत में लाइफटाइम नेट कलेक्शन महज 6.67 करोड़ रुपये ही रहा था. वहीं दुनिया भर के सिनेमाघरों से यह फिल्म कुल मिलाकर लगभग 8.16 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर सकी थी.

ओटीटी पर मिला नया जीवन

सिनेमाघरों की नाकामी के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की ओर से इस फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अपनी भावनात्मक कहानी और देशभक्ति के जज्बे के कारण यह फिल्म ओटीटी दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है.

---Advertisement---
First published on: Aug 16, 2026 11:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola