Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

आंसू, दर्द और बिछड़ने की दास्तां… ‘बंटवारा 1947’ से सामने आया स्टार कास्ट का रोंगटे खड़े कर देने वाला लुक

---विज्ञापन---

Batwara 1947 Star Cast Look: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पहले से ही हाई है, ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के लीड स्टार्स के किरदारों का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिन्हें देखकर फैंस कह रहे हैं, क्या सनी पाजी 'गदर' का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे?

फिल्म के मुख्य किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

सनी देओल और आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है. हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी. अब मेकर्स ने फिल्म के मुख्य किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए हैं, जिन्होंने फैंस को दीवाना बना दिया है.

---Advertisement---

फिल्म के पोस्टर रिलीज

जारी किए गए पोस्टर्स में हर किरदार के चेहरे पर बंटवारे के दौर का दर्द, संघर्ष और उम्मीद साफ नजर आती है. सनी देओल से लेकर प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह तक, सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों में पूरी तरह ढले हुए दिखाई दे रहे हैं.

सनी देओल का दिखा खास अंदाज

फिल्म में सनी देओल 'सिकंदर मिर्जा' के किरदार में नजर आएंगे. पोस्टर में उनकी आंखों में दर्द और चेहरे पर संघर्ष की झलक दिखाई देती है. वहीं प्रीति जिंटा 'हमीदा बेगम' के रोल में हैं. उनका गंभीर और भावुक अंदाज कहानी की संवेदनशीलता को दर्शाता है.

---Advertisement---

शबाना आजमी का दिखा मजबूत किरदार

इसके अलावा शबाना आजमी 'दुर्गावती देवी (माई)' के किरदार में दिखाई देंगी. पोस्टर में उनका मजबूत और स्नेह से भरा व्यक्तित्व लोगों का ध्यान खींच रहा है. वहीं करण देओल 'जावेद मिर्जा', अली फजल 'हबीब अनवर' और अभिमन्यु सिंह 'याकूब खान' की भूमिका में नजर आएंगे. इन सभी किरदारों को ऐसे लोगों के रूप में दिखाया गया है जिन्होंने बंटवारे के कठिन दौर में भी साहस नहीं खोया.

क्या कहना है मेकर्स का?

मेकर्स का कहना है कि फिल्म सिर्फ बंटवारे की त्रासदी नहीं दिखाएगी, बल्कि उन लोगों की कहानियां भी सामने लाएगी जिन्होंने मुश्किल हालात में इंसानियत, उम्मीद और हौसले को जिंदा रखा. यही वजह है कि फिल्म के पोस्टर्स दर्शकों को इमोशनली जोड़ते नजर आ रहे हैं.

---Advertisement---

मोशन पोस्टर पहले ही मचा चुका है तहलका

फिल्म का मोशन पोस्टर भी काफी प्रभावशाली रहा. इसमें दिखाए गए सीन्स और बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी के भावनात्मक पक्ष को मजबूत बनाते हैं. यही कारण है कि रिलीज से पहले ही फिल्म चर्चा का विषय बन चुकी है.

30 साल बाद दिखेगी ये जोड़ी

'बंटवारा 1947' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार संतोषी ने किया है. खास बात यह है कि संतोषी और सनी देओल करीब 30 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं.

---Advertisement---

कब रिलीज होगी फिल्म?

बहरहाल, यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म बंटवारे के दर्द और इंसानियत की ताकत को बड़े पर्दे पर बेहद भावुक अंदाज में पेश करेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म दर्शकों का प्यार बटोर पाती है क्या?

First published on: Jun 17, 2026 04:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola