---विज्ञापन---
ना कुकू, ना हेलेन, ना बिंदु… कौन है वो डांसर? जिसने 91 साल पहले फिल्मों में कराई आइटम डांस की एंट्री
First Item Dancer Indian Cinema: भारतीय सिनेमा में शायद ही ऐसी कोई फिल्म होगी, जिसमें आइटम नंबर डांस सॉन्ग ना हो. 'शिला की जवानी' से लेकर 'चिकनी चमेली' और 'ऊ अंटावा मामा' तक ये वो गाने हैं, जिसका फिल्म की कहानी से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इसके बाद भी ये मूवी का एक अहम हिस्सा है. एक जमाने में इन गानों को लोगों के बीच इतना क्रेज था सिनेमाघरों में लोग सिर्फ इन गानों की वजह से ही जाते थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह के डांस और गानें 91 साल पहले भारतीय फिल्मों का हिस्सा नहीं थे.
कौन है वो डांसर?
भारतीय फिल्मों में आइटम डांस और गानों की शुरुआत फेमस डांसर अजूरी ने की थी. अजूरी का असली नाम एना मैरी गेजेलर था. 1930 के दशक में अजूरी ने हिंदी सिनेमा में स्टैंड अलोन डांस नंबर यानी कि सोलो डांस परफॉर्मेंस की शुरुआत की थी.
भारतीय और पाकिस्तानी फिल्मों में किया काम
एना मैरी गेजेलर उर्फ अजूरी ने कई भारतीय, पाकिस्तानी और बंगाली फिल्मों में काम किया. कहां जाता हैं कि उन्होंने ही 91 साल पहले भारतीय फिल्मों में स्पेशल डांस परफॉर्मेंस की शुरुआत की थी. आज के समय में उनके डांस का कई वीडियो रिकॉर्ड तो नहीं मिलता है, लेकिन फिल्मों सोलो डांस की शुरुआत करने वालों में उनका नाम जरूर आता है.
पहली कैबरे डांसर
अजूरी के बाद साल 1940 और 50 के दशक में बॉलीवुड की पहली बड़ी कैबरे डांसर कुकू मोरे आई. ऐसा माना जाता है कि कुकू ही हिंदी सिनेमा में डांस नंबर कल्चर की शुरुआत करने वाली पहली आर्टिस्ट हैं. कुकू को उनकी डांस फ्लेक्सिबलिटी की वजह से रबर गर्ल कहा जाता था.
'आइटम नंबर' का नाम
कुकू के बाद हेलेन ने बॉलीवुड फिल्मों में उनकी जगह ली. कुकू ने ही हेलेन को मेंटॉर भी किया था. पहले इस तरह के डांस को स्पेशल नंबर्स कहा जाता था. लेकिन साल 1999 में आई फिल्म 'शूल' के गाने 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' की रिलीज के बाद इस तरह के गानों को 'आइटम नंबर' का नाम दिया गया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.