---विज्ञापन---
2026 की इस फ्लॉप फिल्म ने Netflix पर आते ही मचाया बवाल, कर रही टॉप 10 में ट्रेंड
2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. जहां धुरंधर 2, बॉर्डर 2, पेद्दी और करुप्पू जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं, वहीं कई फिल्में ऐसी भी रहीं जो सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं. हालांकि, इनमें से कुछ फिल्मों को ओटीटी पर दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. आज हम एक ऐसी ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है.
दूसरी नंबर पर ट्रेंड कर रही फिल्म
दरअसल, दो महीने पहले रिलीज हुई यह फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है. रिलीज होते ही यह प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई और फिलहाल नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है.
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन, रही फ्लॉप
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दुनियाभर में फिल्म ने सिर्फ 64.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 57.34 करोड़ रुपये रहा, जबकि ओवरसीज में फिल्म ने 6.72 करोड़ रुपये की कमाई की. कमजोर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के कारण यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई.
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी प्रयागराज के एक फॉरेस्ट ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पत्नी एक जर्नलिस्ट होती है. दोनों की जिंदगी में उस समय बड़ा ट्विस्ट आता है, जब फॉरेस्ट ऑफिसर की पुरानी दोस्त उसकी जिंदगी में लौट आती है. वह उसकी मदद करने की कोशिश करता है और इसके लिए अपनी पत्नी से झूठ बोलता है. इसके बाद उसकी पत्नी को शक होने लगता है कि उसके पति का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. फिल्म में कई मजेदार सीन और दिलचस्प कन्फ्यूजन देखने को मिलते हैं, जो कहानी को मनोरंजक बनाते हैं.
पति पत्नी और वो दो'
यह फिल्म कोई और नहीं, बल्कि 'पति पत्नी और वो दो' है, जो 15 मई 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.