Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

78 की उम्र में इस एक्टर ने दोबारा रचाई शादी, पत्नी संग सात जन्मों की खाई कसमें, बोले- जब मैं तुम्हें देखता हूं मेरा दिल…

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. 78 साल की उम्र में उन्होंने दोबारा शादी कर फैंस को चौंका दिया है. एक्टर ने अपनी जीवनसाथी से सात जन्मों की कसमें खाईं और जीवन भर साथ देने का वादा किया, जिसका पोस्ट उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की, जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं, और कपल को ढेरों शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.

कौन है वो दिग्गज एक्टर?

मराठी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ ने 78 साल की उम्र में अपनी पत्नी निवेदिता सराफ के साथ शादी की 37वीं सालगिरह को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर दोनों ने एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन बनकर शादी की रस्में निभाईं और सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस खूबसूरत कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

---Advertisement---

कितने साल पहले हुई थी शादी?

अशोक और निवेदिता ने साल 1990 में गोवा के प्रसिद्ध श्री मंगेश मंदिर में शादी की थी. अब शादी के 37 साल पूरे होने पर दोनों ने उसी प्यार और उत्साह के साथ अपनी शादी की यादों को फिर से जिया. इस मौके पर निवेदिता आसमानी रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जबकि अशोक कुर्ता-पायजामा पहनकर दूल्हे की तरह सजे. दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने कई यादगार तस्वीरें खिंचवाईं.

फैंस का मिल रहा प्यार

वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अशोक सराफ ने अपनी पत्नी के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा. उन्होंने कहा कि 37 साल बाद भी जब उनकी नजर निवेदिता पर पड़ती है तो उनका दिल पहले की तरह मुस्कुरा उठता है. उन्होंने पत्नी को अपना सबसे अच्छा दोस्त, अपनी ताकत और हमेशा का प्यार बताते हुए शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं. यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

---Advertisement---

इंडस्ट्री पर सालों से राज कर रहा कपल

अशोक और निवेदिता की जोड़ी लंबे समय से मनोरंजन जगत की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों की उम्र में करीब 18 साल का अंतर है, लेकिन उन्होंने हमेशा साबित किया कि रिश्ते की मजबूती उम्र नहीं, बल्कि प्यार, भरोसा और सम्मान से बनती है. दोनों एक बेटे अनिकेत सराफ के माता-पिता हैं. अनिकेत ने अभिनय की दुनिया से अलग अपना करियर चुना और आज एक सफल शेफ के तौर पर पहचान बना चुके हैं.

वर्कफ्रंट पर अशोक सराफ

वर्कफ्रंट की बात करें तो अशोक सराफ ने हिंदी और मराठी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए हैं. खासतौर पर पॉपुलर टीवी शो 'हम पांच' में आनंद माथुर के किरदार ने उन्हें देशभर में जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई. इस साल वह पत्नी निवेदिता के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी नजर आए थे. जहां दोनों ने अपनी सादगी और महाराष्ट्रियन संस्कृति की खूबसूरत झलक से सभी का ध्यान खींच लिया था. अब उनकी वेडिंग एनिवर्सरी की तस्वीरें फैंस के लिए प्यार और साथ निभाने की मिसाल बन गई हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 02, 2026 12:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola