Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

78 साल का ये दिग्गज एक्टर कौन? जिसने कान्स में मारी धांसू एंट्री, स्टाइल के आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी पड़ी फीकी

Cannes Film Festival 2026: इंडियन सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ (Ashok Saraf) ने 78 साल की उम्र में 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) में डेब्यू कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बॉलीवुड की कई ग्लैमरस हसीनाओं के बीच जब अशोक सराफ अपनी पत्नी निवेदिता सराफ (Nivedita Saraf) के साथ रेड कार्पेट पर उतरे, तो सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो गईं. फैंस उनके सादगी भरे लेकिन रॉयल अंदाज की दिल खोलकर तारीफें कर रहे हैं.

Cannes Film Festival 2026: इंडियन सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ (Ashok Saraf) ने 78 साल की उम्र में 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) में डेब्यू कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बॉलीवुड की कई ग्लैमरस हसीनाओं के बीच जब अशोक सराफ अपनी पत्नी निवेदिता सराफ (Nivedita Saraf) के साथ रेड कार्पेट पर उतरे, तो सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो गईं. फैंस उनके सादगी भरे लेकिन रॉयल अंदाज की दिल खोलकर तारीफें कर रहे हैं.

एंटरटेनमेंट का बड़ा नाम हैं अशोक सराफ

अशोक सराफ इस बार कान्स में मराठी मनोरंजन प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर पहुंचे थे. उनके साथ मराठी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस प्राजक्ता माली (Prajakta Mali) यूट्यूबर अंकिता वालावलकर, पॉडकास्टर जयंती वाघढेरे और फिल्ममेकर केदार जोशी भी मौजूद रहे. इस पूरी टीम ने कान्स में भारतीय और खासतौर पर मराठी संस्कृति की शानदार झलक पेश की.

---Advertisement---

रेड कार्पेट पर एक्टर ने खींचा सबका ध्यान

रेड कार्पेट पर अशोक सराफ का ट्रेडिशनल लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. उन्होंने आइवरी कलर का क्लासिक बंदगला और ब्लैक पैंट पहनी थी, जिसमें उनका अंदाज बेहद एलिगेंट लग रहा था. वहीं निवेदिता सराफ फ्लोरल साड़ी और जरी वर्क वाली शॉल में बेहद खूबसूरत नजर आईं. कपल की केमिस्ट्री और ट्रेडिशनल स्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया.

ग्लोबल मंच पर अपनी संस्कृति को किया पेश

सिर्फ अशोक सराफ ही नहीं, बल्कि पूरे मराठी प्रतिनिधिमंडल ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन आउटफिट्स पहनकर ग्लोबल मंच पर अपनी संस्कृति को खास अंदाज में पेश किया. सोशल मीडिया पर लोग इस बात की भी तारीफ कर रहे हैं, कि भारतीय सितारे अब इंटरनेशनल इवेंट्स में अपनी जड़ों और परंपराओं को गर्व के साथ दिखा रहे हैं.

---Advertisement---

एक्टर को इस शो से मिली थी बड़ी पहचान

बता दें, कि अशोक सराफ पिछले पांच दशकों से मराठी सिनेमा, टेलीविजन और थिएटर का बड़ा नाम रहे हैं. उन्होंने कॉमेडी से लेकर इमोशनल किरदारों तक हर रोल में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी सुपरहिट फिल्मों में 'आशी ही बनवा बनवी', 'धूम धड़ाका' और Ek Daav Bhutacha शामिल हैं.

असली स्टारडम उम्र का मोहताज नहीं

हिंदी दर्शक उन्हें 'करण अर्जुन', 'यस बॉस' और टीवी शो 'हम पांच' के जरिए भी खूब पसंद करते हैं. 78 साल की उम्र में कान्स में उनकी मौजूदगी ने ये साबित कर दिया, कि असली स्टारडम उम्र का मोहताज नहीं होता.

---Advertisement---
First published on: May 19, 2026 12:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola