Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मलाइका से ब्रेकअप के बाद दुबई की हसीना पर आया अर्जुन कपूर का दिल! 41 की उम्र में दोबारा बनेंगे दूल्हा?

मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम दुबई की हसीना पामेला सेरेना से जुड़ रहा है. एक इंटरव्यू में पामेला ने अर्जुन संग अपनी बॉन्डिंग और मुलाकातों पर खुलकर बात की है.

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं. मलाइका अरोड़ा से अलग होने की खबरों के बाद अब उनका नाम दुबई की मशहूर खूबसूरत हसीना पामेला सेरेना के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में एक शो के दौरान दोनों के बीच दिखी बॉन्डिंग और पामेला का ब्लश करना मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है. इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग और अर्जुन के दोबारा घर बसाने की अटकलें तेज हो गई हैं.

दुबई की हसीना संग जुड़ा नाम

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम इन दिनों दुबई की मशहूर इन्फ्लुएंसर पामेला सेरेना (Pamela Serena) के साथ जोड़ा जा रहा है. मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद से ही अर्जुन की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस के बीच नई-नई अटकलें लगाई जा रही हैं.

---Advertisement---

शो के दौरान दिखी खास बॉन्डिंग

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अर्जुन कपूर रियालिटी शो 'लॉक अप' में बतौर मेहमान बनकर पहुंचे थे. वहाँ पामेला उन्हें देखकर शरमाती नजर आईं, जिसके बाद शो में मौजूद सभी लोग पामेला को अर्जुन के नाम से चिढ़ाने लगे और सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियों की चर्चाएं छिड़ गईं.

इंटरव्यू में पामेला का मजेदार जवाब

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब पामेला से अर्जुन कपूर संग डेटिंग को लेकर सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अर्जुन कल ही उनके साथ थे. उन्होंने आगे कहा कि अर्जुन उन बेहद खास लोगों में से एक हैं जो उन्हें ब्लश करा सकते हैं.

---Advertisement---

डेट को लेकर ट्रेडिशनल रवैया

पामेला से जब पूछा गया कि क्या अर्जुन ने उन्हें डेट पर चलने के लिए कहा है, तो उन्होंने बताया कि हाल ही में दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत हुई है. हालांकि, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह काफी ट्रेडिशनल हैं और मानती हैं कि हमेशा लड़कों को ही पहले डेट के लिए पूछना चाहिए.

कौन हैं पामेला सेरेना?

पामेला सेरेना को पहचान रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling) से मिली थी, जिसके बाद वह काफी लोकप्रिय हुईं. हालांकि उन्होंने अर्जुन संग अपने रिश्ते पर खुलकर कोई मुहर नहीं लगाई है, लेकिन फैंस को दोनों की यह नई केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है.

---Advertisement---
First published on: Aug 08, 2026 10:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola