बॉलीवुड की बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में उनकी एंट्री पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई थी, लेकिन अब उनकी फीस को लेकर सामने आई खबरों ने नई बहस छेड़ दी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मल्लिका इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं और उन्हें हर एपिसोड के लिए लाखों रुपये मिल रहे हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू में मल्लिका ने अपनी फीस की सटीक रकम का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी मेहनत की कीमत मांगने में बिल्कुल नहीं झिझकतीं। एक्ट्रेस ने कहा कि पैसे कमाना गलत नहीं है और हर किसी को अपनी जरूरतों और लाइफस्टाइल के लिए पैसे चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह कभी अपनी कीमत से कम पैसों में काम नहीं करेंगी और युवाओं को भी अपनी वैल्यू पहचानने की सलाह दी। मल्लिका ने बताया कि उन्हें पहले ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शोज के ऑफर मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने इन्हें स्वीकार नहीं किया। उनके मुताबिक ‘बिग बॉस’ का फॉर्मेट उन्हें पसंद नहीं आया। इस बार उन्होंने ‘द ट्रेटर्स 2’ को इसलिए चुना क्योंकि इसका कॉन्सेप्ट उन्हें नया और चैलेंजिंग लगा। शो में माइंड गेम, रणनीति, भरोसे और धोखे का खेल देखने को मिलेगा। बता दें कि ‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका के साथ मुनव्वर फारुकी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान और श्वेता तिवारी समेत 21 कंटेस्टेंट शामिल हैं, जबकि करण जौहर शो को होस्ट करेंगे।
---विज्ञापन---
कम पैसों में उंगली भी नहीं हिलाऊंगी’…Mallika Sherawat का बड़ा बयान,Bigg Boss को किया REJECT!
बॉलीवुड की बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में उनकी एंट्री पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई थी, लेकिन अब उनकी फीस को लेकर सामने आई खबरों ने नई बहस छेड़ दी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मल्लिका इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं और उन्हें हर एपिसोड के लिए लाखों रुपये मिल रहे हैं।
First published on: Aug 07, 2026 04:13 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola