टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने अपने फैंस को अचानक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। ‘कैसी ये यारियां’ और ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’ जैसे शोज से पहचान बनाने वाली चार्ली ने बिना किसी शोर-शराबे के अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रामनदीप सिंह के साथ शादी रचा ली है। एक्ट्रेस की शादी की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि, चार्ली ने अभी तक अपनी शादी की कोई ऑफिशियल तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं किया है। वायरल हो रही तस्वीरों में चार्ली अपने पति रामनदीप सिंह के साथ गुरुद्वारे में नजर आ रही हैं। दोनों का सादगी भरा लेकिन खूबसूरत अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। चार्ली ने अपनी शादी में मरून कलर का ट्रेडिशनल सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लग रही थीं। वहीं, हैवी जूलरी, मांग टीका और मैचिंग दुपट्टे ने उनके ब्राइडल लुक को और खास बना दिया। दूसरी तरफ रामनदीप सिंह क्रीम और गोल्डन शेरवानी के साथ रेड पगड़ी में काफी हैंडसम नजर आए। चार्ली लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती आई हैं, इसलिए उनकी शादी की खबर सामने आते ही फैंस हैरान रह गए। वर्क फ्रंट की बात करें तो चार्ली को ‘कैसी ये यारियां’ और ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’ से घर-घर में पहचान मिली थी। फिलहाल फैंस अब उनकी ऑफिशियल वेडिंग तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
टीवी एक्ट्रेस की Secret Wedding!, शादी की तस्वीर वायरल, फैंस हुए हैरान
टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने अपने फैंस को अचानक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। ‘कैसी ये यारियां’ और ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’ जैसे शोज से पहचान बनाने वाली चार्ली ने बिना किसी शोर-शराबे के अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रामनदीप सिंह के साथ शादी रचा ली है।
First published on: Aug 07, 2026 05:42 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola