---विज्ञापन---
Arijit Singh ने अपने करियर में गाए 400 गाने, लेकिन सिर्फ एक ऐसा विवाद जिसने खड़ा किया जमकर बवाल
हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार शाम को एक ऐसी अनाउंसमेंट की है, जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया है. दरअसल, सिंगर सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं. इसके बाद वह सिर्फ म्यूजिक बनाने पर ध्यान देंगे. उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है. हालांकि उनके फैंस नहीं जानते हैं कि अरिजीत ने इतना बड़ा फैसला आखिर क्यों लिया. लेकिन आज हम उनके करियर, विवादों और उनके शानदार गानों के बारे में बात करेंगे.
हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार शाम को एक ऐसी अनाउंसमेंट की है, जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया है. दरअसल, सिंगर सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं. इसके बाद वह सिर्फ म्यूजिक बनाने पर ध्यान देंगे. उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है. हालांकि उनके फैंस नहीं जानते हैं कि अरिजीत ने इतना बड़ा फैसला आखिर क्यों लिया. लेकिन आज हम उनके करियर, विवादों और उनके शानदार गानों के बारे में बात करेंगे.
25 अप्रैल 1987 को वेस्ट बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत सिंह के पिता एक पंजाबी और मां बंगाली थीं. अरिजीत ने महज तीन साल की उम्र से ही तबला बजाना शुरू कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक भी सीखना शुरू कर दिया था. परिवार में कई लोग संगीत से जुड़े थे और इसी कारण म्यूजिक में उनकी दिलचस्पी ज्यादा रही है.
भले ही आज उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उन्होंने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया है. साल 2005 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी रियलिटी शो फेम गुरुकुल से की थी. वह इस शो के टॉप कंटेस्टेंट बने थे. लेकिन फिनाले से पहले वो बाहर हो गए थे. उनके गाने और आवाज को लोग उस दौरान भी खूब पसंद करते थे.
उन्होंने कई एल्बम में गाने गाए, लेकिन तब वो रिलीज नहीं हुए. जिससे अरिजीत खासा निराश हो गए थे और इसी कारण वो अपने घर भी वापस चले गए थे. इसके बाद उनकी किस्मत तब बदली जब उन्होंने रियलिटी शो दस के दस ले गए में हिस्सा लिया. इस शो की ट्रॉफी अरिजीत ने अपने नाम की और जीती हुई प्राइज मनी से उन्होंने मुंबई में अपना स्टूडियो शुरू किया.
इसके बाद साल 2011 में फिल्म मर्डर 2 के लिए 'फिर मोहब्बत' गाना गाया. इस गाने से अरिजीत सुपरस्टार बन गए. यह गाना लोगों को खूब पसंद आया. उसके बाद उन्होंने आशिकी 2 फिल्म के लिए गाने गाए. उन्होंने नशे सी चढ़ गई ओए, ओह माही, तेरा यार हूं मैं, हमारी अधूरी कहानी, सजनी रे, गलती से मिस्टेक जैसे 400 गाने गाए.
अरिजीत सिंह एक बेहतरीन सिंगर है. हालांकि उनका कुछ विवादों में भी नाम आया है.दरअसल, सलमान खान और अरिजीत सिंह के विवाद के बारे में सभी जानते हैं कि स्टेज पर छोटी सी बात के बाद दोनों एक दूसरे के अगेंस्ट खड़े हो गए थे. इसके बाद अरिजीत के कमेंट से नाराज सलमान ने अपनी फिल्मों से उनके गाने हटवा दिए थे. हालांकि साल 2016 में अरिजीत ने उनसे पब्लिकली माफी मांगी थी. जिसके बाद यह विवाद साल 2023 में फिल्म टाइगर 3 से खत्म हुआ. क्योंकि इस फिल्म के लिए अरिजीत ने अपनी आवाज दी थी.
वहीं, आखिरी बार बतौर प्लेबैक सिंगर अरिजीत ने सलमान खान के लिए ही गाना गाया है. सलमान खान की आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए अरिजीत ने अपनी आवाज दी है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.